फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Son Heung-Min to lead South Korea in FIFA World Cup 2022 despite injury concerns

FIFA WC 2022: फीफा विश्व कप के लिए दक्षिण कोरिया की टीम का एलान, चोट के बावजूद इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

Sat, 12 Nov 2022 03:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिओल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिओल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 03:09 PM IST
सार

सोन ह्युंग-मिन चोटिल होने के बावजूद दक्षिण कोरिया के कप्तान बने हुए हैं। अब तक फीफा विश्व कप में उनका खेलना तय नहीं था, लेकिनन उन्हें कप्तान बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
Son Heung-Min to lead South Korea in FIFA World Cup 2022 despite injury concerns
फीफा विश्व कप 2022 के लिए दक्षिण कोरिया की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण कोरिया ने शनिवार को फीफा विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया। फुटबॉल स्टार सोन ह्युंग-मिन को 26 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया है। हालांकि, सोन ह्युंग-मिन अभी चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन फीफा विश्व कप तक उनके फिट होने की उम्मीद है। सोन ह्युंग-मिन को चैंपियंस लीग के एक मैच के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद से वह मैदान से बाहर हैं। 
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में चैंपियंस लीग में टोटेनहम हॉटस्पर के लिए खेलते हुए सोन ह्युंग-मिन को आंख में फ्रैक्चर हुआ था। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह फीफा विश्व कप में कोरिया के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। कोरिया की टीम लगातार 10वीं बार फीफा विश्व कप के मुख्य दौर में पहुंची है। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के मुख्य कोच पाउलो बेंटो ने टीम के चयन के बाद कहा कि हम मेडिकल टीम के संपर्क में हैं, लेकिन अब तक हमें यह जानकारी नहीं है कि वह कब मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से फिट होंगे। हमें थोड़ा और इंतजार करना होगा। रोजाना उनकी हालत के बारे में जानकारी लेनी होगी। हमारे पास समय है और वह पूरी तरह से फिट हो सकते हैं। इसके बाद ही हम अंतिम निर्णय लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 वर्षीय ह्युंग ने चोट के बाद सर्जरी कराई। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह विश्व कप के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए मास्क पहनेंगे।

वहीं, बेंटो ने आगे कहा कि अगर उनकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है तो भी उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि विपक्षी टीमें काफी मजबूत हैं।  

2010 में दक्षिण कोरिया की टीम राउंड ऑफ 16 में उरुग्वे से हारकर बाहर हो गई थी। इसके बाद से यह टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर होती रही है। दक्षिण कोरिया का पहला मैच 24 नवंबर को ग्रुप एच में उरुग्वे के खिलाफ है। इसके बाद यह टीम 28 नवंबर को घाना और दो दिसंबर को पुर्तगाल से खेलेगी।


दक्षिण कोरिया की टीम
गोलकीपर:
किम सेउंग-ग्यू, जो ह्योन-वू, सॉन्ग बम-क्यूनो
डिफेंडर: किम मिन-जे, किम यंग-ग्वोन, क्वोन क्यूंग-वोन, चो यू-मिन, किम मून-ह्वान, यूं जोंग-ग्यू, किम ताए-ह्वान, किम जिन-सु, होंग चुल
मिडफील्डर: जंग वू-यंग, सोन जून-हो, पाइक सेउंग-हो, ह्वांग इन-बीओम, ली जे-सुंग, क्वोन चांग-हून, जियोंग वू-योंग, ली कांग-इन, सोन ह्युंग-मिन, ह्वांग ही- चान, ना संग-हो, सॉन्ग मिन-क्यू।
फॉरवर्ड: ह्वांग उई-जो, और चो गु-सुंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed