फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Services lift Santosh Trophy title with 1-0 win over Punjab

संतोष ट्रॉफी: पंजाब को हराकर सेना ने छठी बार जीता राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब

Sun, 21 Apr 2019 09:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 21 Apr 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Services lift Santosh Trophy title with 1-0 win over Punjab
football in india

सर्विसेज ने दूसरे हाफ में बिकाश थापा के गोल की मदद से मेजबान पंजाब को 1-0 से हराकर छठी बार राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी अपने कब्जे में कर ली। अपने इस अभियान में सेना की टीम अजेय रही। उसने एक भी मैच नहीं गंवाया। 

विज्ञापन


सेना ने पिछला खिताब 2015 में इसी मैदान पर मेजबान पंजाब को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर जीता था। मुकाबले की शुरुआत धीमी हुई। दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के आक्रमण की थाह लेने के लिए शुरुआत में आक्रामक तेवर नहीं अपनाए थे। 
विज्ञापन


हालांकि पंजाब ने कई बार गोलपोस्ट पर निशाने साधे थे। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा सेना ने अपना नियंत्रण बनाना शुरू कर दिया। दोनों छोरों से हमले भी बोले। गोल करने के कई मौके भी बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में लालावमकिमा ने बिकाश थापा को गोल सरकाई जिन्होंने गोल करने में चूक नहीं की। हालांकि उनका जर्सी उतारकर जश्न मनाना रेफरी की नजर में आ गया। पंजाब ने बराबरी के प्रयास किए और विक्रांत सिंह को मौका भी मिला था लेकिन उनका निशाना चूक गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed