फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Serie A: Juventus win ninth straight title, Cristiano Ronaldo scores goal

Serie A: यूवेंटस ने लगातार नौंवी बार अपने नाम किया खिताब, फिर हीरो बनकर उभरे रोनाल्डो

Mon, 27 Jul 2020 03:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 27 Jul 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Serie A: Juventus win ninth straight title, Cristiano Ronaldo scores goal
यूवेंटस - फोटो : सोशल मीडिया

यूवेंटस ने लगातार नौंवी बार सिरी ए का खिताब पक्का किया। रविवार को सैंपडोरिया के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ ही इटली की इस शीर्ष घरेलू लीग में एक बार फिर यूवेंटस की पताका लहराई। इस जीत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और फेडरिको बेर्नार्डेस्की ने एक-एक गोल दागे।

विज्ञापन


विज्ञापन


दो मैच पहले ही यूवेंटस ने पक्का किया खिताब
रोनाल्डो ने मध्यांतर से ठीक पहले यूवेंटस का खाता खोला जबकि बेर्नार्डेस्की ने मैच के 67वें मिनट में टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। अभी टीम को अभी हालांकि दो और मैच खेलने हैं। रिकॉर्ड नौवां खिताब सुनिश्चित करने में पांच बार के बेलोन डिओर विजेता रोनाल्डो ने अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो ने बराबर किया 67 साल पुराना रिकॉर्ड 
रोनाल्डो ने इस सत्र में यूवेंटस के लिए 31 मैचों में 31 गोल दागकर रिकॉर्ड की बराबरी की। यह रिकार्ड फेलिस बोरेल के नाम है, जिन्होंने 1933-34 सत्र में 31 गोल किए थे। कोरोना वायरस के कारण स्थगित लीग के फिर से शुरु होने के बाद रोनाल्डो ने यूरोप की शीर्ष पांच लीग में सबसे ज्यादा 10 गोल किए हैं। मैनचेस्टर सिटी के रहीम स्टर्लिंग और बायर्न म्यूनिख के रॉबर्ट लेवांडोवस्की के नाम नौ-नौ गोल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed