{"_id":"5efdb5d48ebc3ea07b2ae963","slug":"serie-a-alexis-sanchez-shines-as-inter-milan-score-six-past-brescia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरी ए: सांचेज के शानदार प्रदर्शन से इंटर मिलान ने ब्रेसिया को 6-0 से करारी शिकस्त दी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सीरी ए: सांचेज के शानदार प्रदर्शन से इंटर मिलान ने ब्रेसिया को 6-0 से करारी शिकस्त दी
Thu, 02 Jul 2020 03:54 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 02 Jul 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
अलेक्सी सांचेज ने दो गोल करने में मदद की और एक पेनल्टी को गोल में बदला, जिससे इंटर मिलान ने ब्रेसिया को 6-0 से करारी शिकस्त देकर इटालियन फुटबॉल लीग सीरी ए में तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की।
विज्ञापन
इंटर मिलान एशले यंग (पांचवें), सांचेज (20वें) और डेनिलो डि एंब्रोसियो (45वें मिनट) के गोल से मध्यांतर तक 3-0 से आगे था। इसके बाद राबर्टो गैगलियार्डिनी (52वें), क्रिस्टियन एरिक्सन (81वें) और एंटोनियो कांड्रेवा (88वें मिनट) ने दूसरे हाफ में गोल दागे।
विज्ञापन
इस जीत से इंटर मिलान के 29 मैचों में 64 अंक हो गये हैं और वह चौथे स्थान पर काबिज अटलांटा से सात अंक आगे हो गया है लेकिन लीग में शीर्ष पर चल रहे युवेंटस से आठ अंक पीछे है। ब्रेसिया पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा बढ़ गया है, उसके 29 मैचों में 18 अंक हैं।
विज्ञापन
एक अन्य मैच में एसी मिलान ने दो गोल से पिछड़ने के बावजूद स्पॉल के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला। स्पॉल जीत के करीब था लेकिन मैच समाप्त होने से कुछ सेकेंड पहले उसके डिफेंडर फ्रांसेस्को विकारी ने आत्मघाती गोल दाग दिया। अन्य मैचों में हेलास वेरोना ने पार्मा को 3-2 से, सैंपडोरिया ने लेसी को 2-1 से और फियोरेनटिना ने सासुलो को 3-1 से हराया। बोलोना और कैगलियारी का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।