फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   santosh trophy final

महाराष्ट्र को धूल चटाकर सर्विसेज ने जीती संतोष ट्रॉफी

Mon, 14 Mar 2016 10:40 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
santosh trophy final
- फोटो : Getty

अर्जुन टुडु के दो गोलों की मदद से सर्विसेज ने राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी के फाइनल में महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। पिछले साल सैफ कप के लिए भारतीय शिविर में शामिल अर्जुन ने 11 मिनट के अंदर दो गोल (26 और 37वां मिनट) कर सर्विसेज को अपना पांचवां खिताब जीतने में मदद की।

विज्ञापन


महाराष्ट्र की टीम ने 15वें मिनट में मोहम्मद शाहबाज की मदद से बढ़त बनाई थी। चैंपियन बनने पर सर्विसेज को पांच लाख रुपये की इनामी राशि मिली जबकि उपविजेता महाराष्ट्र को बतौर पुरस्कार तीन लाख रुपये मिले।
विज्ञापन


मोहम्मद शाहबाज ने 15वें मिनट में बेहतरीन गोल किया था जब उन्होंने बाक्स के बाहर से मिली गेंद पर फर्राटा लगाते हुए दो रक्षक खिलाड़ियों को चकमा देते हुए दनदनाता हुआ गोल दाग दिया था। सर्विसेज ने 11 मिनट बाद अर्जुन के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंतीसवें मिनट में अर्जुन ने महाराष्ट्र के बाक्स में मिली रक्षण खामी का फायदा उठाया और गोलकीपर ओवेस को छकाते हुए आसानी से गोल कर दिया। दूसरे हाफ में महाराष्ट्र की टीम ने बराबरी का गोल करने के लिए काफी प्रयास किया। ज्यादातर खेल सर्विसेज के पाले में ही हुआ। सर्विसेज टीम कुछ चुनींदा पलटवार करने में सफल जरूर रही।


महाराष्ट्र की टीम को दर्शकों का समर्थन मिल रहा था लेकिन बाक्स के बाहर मिली कई फ्री किक का टीम सुदपयोग नहीं कर पाई। एक समय 88वें मिनट में सर्विसेज की टीम में दस खिलाड़ी ही रह गए थे जब हार्दिक कनोजिया को रेड कॉर्ड दिखाया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed