{"_id":"5d87b0bc8ebc3e016a181aad","slug":"saff-u-18-championship-2019-india-vs-bangladesh-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAFF U-18 championship 2019: भारतीय फुटबॉल टीम आज बांग्लादेश की चुनौती को तैयार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
SAFF U-18 championship 2019: भारतीय फुटबॉल टीम आज बांग्लादेश की चुनौती को तैयार
Mon, 23 Sep 2019 09:33 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 23 Sep 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
india u-18 football team
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मविश्वास से भरी भारत की अंडर-18 फुटबॉल टीम सोमवार को सैफ चैंपियनशिप में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत जीत से करने की कोशिश करेगी। बांग्लादेश ने ग्रुप के शुरुआती मुकाबले में श्रीलंका पर 3-0 से जीत हासिल की और भारत के अंडर-19 कोच फ्लाएड पिंटो विपक्षी टीम की मजबूती से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
विज्ञापन
पिंटो ने कहा कि हमने श्रीलंका के खिलाफ उनके पहले मैच में देखा था। उनका दमखम और ताकत शानदार है। इसका मतलब है कि हमें अपने खेल में सर्वश्रेष्ठ होना होगा। यह हमारे लिए परीक्षा होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लेकिन हम चुनौतियों के लिए तैयार हैं। हमें ध्यान लगाए रखना होगा और उसी ऊर्जा से खेलना जिससे हम पहले खेल रहे थे। भारतीय टीम नवंबर में होने वाले एएफसी अंडर-19 क्वालिफायर की तैयारियों में जुटी है और इस कारण यह चैंपियनशिप काफी अहम बन गई है।
विज्ञापन