भूटान को 10-1 से हारकर सैफ चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत, बांग्लादेश से होगा खिताबी मुकाबला
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप के मुकाबले में शुक्रवार को मेजबान भूटान को 10-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
भारत की तरफ से साइ संखाई (63वें, 64वें और 72वें) टूर्नामेंट में दूसरी बार हैट्रिक बनाने में सफल रहीं। लींडा कोम सेर्थो (19वें और 54वें), सुमती कुमारी (24वें और 86वें) और किरण (15वें और 21वें) ने दो-दो गोल किये जबकि प्रियंका सुजीश ने आठवें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया।
भूटान ने हालांकि नौंवें मिनट में ही सांगे वांगमो के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया। हाफ टाइम तक भारतीय टीम 5-1 से आगे थी। दिन के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने नेपाल को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश से भिड़ेगी।
India 🇮🇳 ride Sai Sankhae hat-trick 💥 to score 🔟 against Bhutan 🇧🇹
— Indian Football Team (@IndianFootball) October 11, 2019
Match report 👉 https://t.co/Auni2ZRAAf#BHUIND ⚔ #SAFFU15Women 🏆 #BackTheBlue 💙 #ShePower 💪 #IndianFootball ⚽ pic.twitter.com/PDDmtyAqAF
इससे पहले भारतीय अंडर-15 महिला टीम ने सैफ फुटबाल चैम्पियनशिप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने नेपाल को 4-1 से हराया था।