फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Saff Cup: India to Take on Afghanistan in Final

टीम इंडिया के पास अफगानिस्तान से बदला लेने का शानदार मौका

Sun, 03 Jan 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 Jan 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
Saff Cup: India to Take on Afghanistan in Final

गत चैंपियन अफगानिस्तान के सामने रविवार को सैफ कप के फाइनल में भारतीय टीम के सामने कड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन


टीम इंडिया के पास रिकॉर्ड सातवीं बार इस खिताब को जीतने का मौका है। काठमांडू में 2013 में हुए फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने ही भारत को 2-0 से पराजित कर दिया था। जबकि 2011 में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 4-0 से हराया था।

तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे टूर्नामेंट में इस बार फाइनल में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है क्योंकि उसकी टीम के ज्यादातर खिलाड़ी विदेशी लीगों में खेलते रहे हैं और टीम जबर्दस्त लय में दिख रही है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। जबकि टीम इंडिया को मालदीव के खिलाफ सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम में कप्तान सुनील छेत्री, जेजे लालपेखलुआ और 18 साल के लालियानजुआला भी हैं जिन पर भारतीय आक्रमण का खासा दारोमदार रहेगा। मिडफील्ड में भारतीय टीम को रोलिन बोर्गेस, इयुगेनसन लिंगदोह और बिकाश जैरू से बड़ी उम्मीदें हैं। भारतीय रक्षक पंक्ति में प्रीतम कोटल, अर्णब मंडल, एगस्टिन फर्नांडीज और नारायण दास की अफगानिस्तानी फारवर्डों के सामने कड़ी परीक्षा होगी।

अफगानिस्तान के प्रमुख खिलाड़ी खैबर अमानी अब तक पांच गोल कर चुके हैं। उसके राइट फ्लैंक पर जुबैर अमीरी और बाएं छोर से ओमिद पोपलजे भी काफी हलचलें पैदा करते रहे हैं।


अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 4-0 से और मालदीव को 4-1 से हराया था। दूसरी ओर भारत की टीम श्रीलंका को 2-0 और नेपाल को 4-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रही थी। भारतीय टीम ने अब तक नौ गोल किए हैं जबकि तीन गोल उसके खिलाफ हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed