फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   saf football: india clinch trophy after trashing nepal

सैफ फुटबॉलः मेजबान को पीट युवा भारतीयों ने लहराया तिरंगा

Wed, 31 Jul 2013 04:01 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
saf football: india clinch trophy after trashing nepal

लेफ्ट बैक जैरी लालरिंगजुआला के 18वें मिनट के गोल से भारत ने मेजबान नेपाल को 1-0 से हराकर दूसरी अंडर-16 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।

विज्ञापन


मेजबान नेपाल को हालांकि दर्शकों का भरपूर समर्थन हासिल था लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए देश को झूमने का मौका दे दिया।
विज्ञापन


भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री और कोच नीदरलैंड के विम कोवरमैंस ने काठमांडू में खेली गई चैंपियनशिप में सोमवार को इन युवा खिलाड़ियों को अपना शुभकामना संदेश भेजकर उम्मीद जताई थी कि वे खिताब जीतेंगे और ये युवा खिलाड़ी उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिजोरम के 14 वर्षीय जैरी को 18वें मिनट में बाक्स के बाहर गेंद मिली और उनका बाएं पैर से लगाया गया जोरदार शाट गोल के बाएं हिस्से में समा गया।

जैरी का यह गोल अंतत: निर्णायक साबित हुआ और इस किशोर खिलाड़ी ने मैच विजयी गोल से खुद को जन्मदिन का बेहतरीन तोहफा भी दे दिया। हालांकि मैच के दौरान बारिश होती रही लेकिन इसका कोई असर भारतीय खिलाड़ियों पर नहीं पड़ा।


दूसरे हाफ में दस मिनट गुजरने के बाद जैरी की फ्री किक गोल के बिल्कुल पास से निकल गई। मैच के 66वें मिनट में मिडफील्डर दीपेंद्र सिंह नेगी के प्रयास को नेपाल के गोलकीपर ने बाहर धकेल दिया।

मैच के दूसरे हाफ में नेपाल ने हालांकि भरपूर कोशिश की लेकिन भारतीय गोलकीपर धीरज सिंह ने कई अच्छे बचाव कर भारत की एक गोल की बढ़त को बनाए रखा।

जीत के बाद टीम के प्रमुख कोच गौतम घोष ने कहा, 'यह जीत साबित करती है कि हम सही दिशा में जा रहे हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि 20 हजार स्थानीय दर्शकों के सामने भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed