{"_id":"578a0f884f1c1b2b0d13dd28","slug":"ryan-gigg-s-team-wins-ronaldinho-in-losing-side-in-premier-futsal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटसल लीग में मुंबई और कोलकाता जीते, रोनाल्डिन्हो की टीम हारी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटसल लीग में मुंबई और कोलकाता जीते, रोनाल्डिन्हो की टीम हारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jul 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
Premier Futsal League
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल धुरंधर रियान गिग्स और हर्नेन क्रिस्पो ने शानदार प्रदर्शन करते शुक्रवार को फुटसल प्रीमियर लीग में क्रमश: मुंबई और कोलकाता को 4-2 से जीत दिलाने में मदद की।
विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम में पांच-पांच खिलाड़ियों की टीम वाली इस फुटबॉल लीग की शुक्रवार को चेन्नई में शानदार शुरुआत हुई। कृत्रिम रोशनी में खेले गए मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ी गिग्स ने फुटसल के पेले के रूप में मशहूर फाल्काओ की चेन्नई टीम को हरा दिया हालांकि गिग्स का फुटसल प्रारूप में पहला मैच था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की टीम में फोगलिया भी थे जिन्हें 2003 में श्रेष्ठ फुटसल खिलाड़ी घोषित किया गया था। मुंबई ने पेनाल्टी पर खाता खोला जब फोगलिया ने गोल किया। दूसरे क्वार्टर में चेन्नई दो गोलों से पिछड़ गई। हाफ टाइम तक मुंबई की बढ़त 2-0 थी। दूसरा गोल एंजेलोट ने किया।
मुंबई के लिए तीसरा गोल फोगलिया और चौथा गोल रैमिरेज ने किया। चेन्नई के लिए सिरिलो ने गोल कर स्कोर 1-4 किया। फाल्काओ ने जल्द ही चेन्नई का दूसरा गोल कर दिया।
दूसरे मैच में निगाहें गोवा के रोनाल्डिन्हो पर थी लेकिन टीम को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता ने पुला और मोहम्मद इस्लाम की मदद से 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।
गोवा के राफेल ने एक गोल उतारा। तीन मिनट बाद क्रेस्पो ने स्कोर 3-1 कर दिया। जबकि सांतोस ने गोवा के लिए दूसरा गोल किया। मार्शल के आत्मघाती गोल के कारण गोवा को मैच 2-4 से गंवाना पड़ा।