फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   russia superhero igor akinfeev breaks the heart of spain

फीफा विश्व कप 2018: रूस के 'सुपरहीरो' गोलकीपर ने तोड़ दिया स्पेन का दिल

Mon, 02 Jul 2018 11:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
russia superhero igor akinfeev breaks the heart of spain
इगोर अकिनफीव

मेजबान रूस ने रविवार को फीफा विश्व कप 2018 के राउंड ऑफ 16 में पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। रूस की जीत के हीरो या यू कहें कि सुपरहीरो गोलकीपर इगोर अकिनफीव रहे। अकिनफीव ने पेनल्टी शूटआउट के दौरान कोके और लागो अस्पास के शॉट रोककर रूस को रोमांचक मैच में जीत दिला दी।

विज्ञापन


स्पेन ने कभी भी विश्व कप या यूरोपियन चैंपियनशिप में मेजबान देश को मात देने में सफलता नहीं प्राप्त की है। बहरहाल, उसे 12वें मिनट में रूस के 38 वर्षीय सर्गी इग्नाशेविच ने आत्मघाती गोल करके जीतने का सुनहरा तोहफा दिया। यह मौजूदा टूर्नामेंट का 10वां आत्मघाती गोल भी रहा। सर्गी इग्नाशेविच विश्व कप में आत्मघाती गोल दागने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।
विज्ञापन


2010 की वर्ल्ड चैंपियन ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन वह पहले हाफ में गोल करने का कोई मौका नहीं बना सकी। रूस ने बराबरी से लड़ाई लड़ी। एलेक्सेंडर गोलोविन ने गोल करने का जोरदार प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। गेरार्ड पिक ने 42वें मिनट में हैंडबॉल करके रूस को पेनल्टी तोहफे के रूप में दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

russia superhero igor akinfeev breaks the heart of spain
इगोर अकिनफीव

फॉरवर्ड आर्टेम डी ज्यूबा ने पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए टूर्नामेंट का तीसरा गोल दागा और रूस का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। डी ज्यूबा रूस के आखिरी सात विश्व गोल में से चार में पूरी तरह शामिल रहे। उन्होंने इस दौरान तीन गोल किए जबकि एक में सहायता की। उन्होंने मॉस्को लुजिन्हकी स्टेडियम में मौजूद 78,000 दर्शकों में जोश भर दिया। 

इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने के लिए मौके खोजते रहे। स्पेन ने टिकी टिका पास से अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। स्पेन ने मैच में एक हजार से अधिक पास किए जो एक रिकॉर्ड है। हालांकि, वह रूसी खेमे में घुसने में नाकाम रहा और मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम के बाद पेनल्टी शूटआउट में चला गया।

पेनल्टी शूटआउट में स्पेन की तरफ से पहला गोल आंद्रेस इनेएस्ता ने किया, जबकि रूस की तरफ से फेडर स्मोलोव ने शानदार गोलकर स्कोर को बराबर किया। इसके बाद स्पेन की तरफ से गेरार्ड पिके ने गोल दागकर स्कोर को 2-1 से आगे बढ़ाया, जबकि रूस की तरफ से इग्नाशेविच ने गोल दागकर स्कोर को 2-2 से बराबर किया। 

स्पेन की तरफ से कोके ने शानदार किक जमाई, लेकिन अकिनफीव ने इसे रोककर स्पेन के दिल पर पहला हमला किया। वहीं गोलोविन ने गोल दागकर रूस को 3-2 से बढ़त दिला दी। इसके बाद स्पेन की तरफ से रामोस ने गोलकर स्कोर को 3-3 से बराबर कर लिया। वहीं, अगला गोल रूस की रफ से डेनिस चेरीशेव नें गोलकर 4-3 से बढ़त दिलाई। स्पेन के लिए आखिरी शॉट लेने आए लागो अस्पास ने किक जमाई, लेकिन इगोर अकिनफीव ने इसे रोककर अपना नाम इतिहास के पन्नों पर अमर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed