फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ronaldo's Portugal Survive Penalty Shootout to Enter SFs

रोनाल्डो की टीम ने किया कमाल, पहुंची यूरो कप के सेमीफाइनल में

Fri, 01 Jul 2016 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jul 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
Ronaldo's Portugal Survive Penalty Shootout to Enter SFs
Portugal

सुपर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने सही समय पर जोरदार खेल दिखाया और उसका फायदा यह मिला कि टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

विज्ञापन


मर्सिले (फ्रांस) में पुर्तगाल ने अंत तक खींचे रोमांचक मुकाबले में पोलैंड को यूरो कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से हरा दिया। अतिरिक्त समय तक मैच 1-1 से बराबरी पर रहा, बाद में मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ जिसमें रोनाल्डो की टीम बाजी मार ले गई।
विज्ञापन


मैच में रोबर्ट लिवाडोवस्की ने यूरो कप में पहला गोल उस समय दागा जब खेल में उनकी टीम 1-0 से पिछड़ रही थी। लिवाडोवस्की के बेयर्न म्युनिख टीम में आए अपने नए युवा साथी पोलैंड के रेनेटो सांचेज के गोल से पुर्तगाली टीम पिछड़ गई थी। उनके गोल ने मैच को अतिरिक्त समय तक बराबरी पर बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/marseille1111_57762a7059fac.jpg

फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ तो पुर्तगाल के गोलकीपर रुई पैट्रिको गोल का सफलतापूर्वक बचाव कर हीरो बनकर उभरे। पैट्रिको ने पोलैंड की ओर किए गए चौथे प्रयास को रोक दिया। तो रिकार्डो क्वेस्मा ने पोलिश गोलकीपर लुकास को छकाते हुए निर्णायक गोल दागा जिसने टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। पुर्तगाल पिछले पांच यूरो चैंपियनशिप में चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है।

बेल्जियम को चुनौती देने उतरेगा वेल्स

Ronaldo's Portugal Survive Penalty Shootout to Enter SFs
बोरडियोक्स (फ्रांस) में मौजूदा यूरो कप 2016 फुटबॉल टूर्नामेंट में 'छुपा रुस्तम' माना जा रहा वेल्स क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को चुनौती देने के इरादे से शुक्रवार को मैदान में उतरेगा।

बेल्जियम प्री-क्वार्टर फाइनल में हंगरी को एकतरफा अंदाज में 4-0 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया है। वेल्स के खिलाफ उसे जीत का दावेदार माना जा रहा है। हालांकि वेल्स ने भी खुद को साबित किया है और उसने अपने पिछले मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड को 1-0 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई है।

हालांकि क्वार्टर फाइनल में अधिक दबाव बेल्जियम पर रहेगा क्योंकि स्टेडियम में उसके ज्यादा समर्थक होंगे। गेरेथ बेल पर निर्भर दिख रही वेल्स की टीम में स्टार खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा नहीं है लेकिन टीम ने अब तक प्रभावी प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed