{"_id":"5f32090e-e147-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"ronaldinho-sips-pepsi-loses-coca-cola-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेप्सी की एक घूंट से रोनाल्डिनो ने गंवाए करोड़ों","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
पेप्सी की एक घूंट से रोनाल्डिनो ने गंवाए करोड़ों
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:21 PM IST
विज्ञापन
दुनिया के नंबर एक फुटबॉलर रह चुके रोनाल्डिनो को पेप्सी की कुछ घूंट ने करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ गया। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब रोनाल्डिनो पेप्सी के साथ दिखाई दिए तो प्रतिद्वंद्वी शीतलपेय कंपनी कोक ने उनके साथ 7,60,000 डॉलर का अपना करार रद्द कर दिया।
कोक के मार्केटिग प्रमुख मार्सेलो पोंट्स ने कहा कि ब्राजील के पूर्व मिडफील्डर रोनाल्डिनो कोक के साथ जुड़े थे, जबकि उन्हें एक प्रेस कांफ्रेंस में पेप्सी पीते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि यह महज वक्त की बात है कि उन्हें निकाला जा रहा है।
इस तरह के मामले पहले भी हो चुके हैं। इससे पहले पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स को भी कैमरे के सामने कोक के साथ दिखाई दिए जाने पर पेप्सी के साथ अपने करार से हाथ धोना पड़ा था। रोनाल्डिनो की किस्मत पिछले काफी समय से खराब चल रही है। घरेलू दर्शकों की खिंचाई के बाद उन्हें अपना क्लब फ्लेमेंगो छोड़कर अटलेटिको मिनेरिओ की ओर से खेलना पड़ रहा है।