फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Riots in Paris and other cities after france loss to Argentina in T20 World Cup final

FIFA WC: फ्रांस की हार के बाद पेरिस सहित कई शहरों में हिंसा, फैंस ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके, आगजनी की

Mon, 19 Dec 2022 04:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 04:16 PM IST
सार

विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ फ्रांस की हार के बाद टीम के समर्थक सड़कों पर उतर आए और जमकर हिंसा की। इस दौरान फ्रांस की राजधानी पेरिस, नाइस और ल्योन में जमकर हिंसा हुई। 
 

विज्ञापन
Riots in Paris and other cities after france loss to Argentina in T20 World Cup final
विश्व कप फाइनल में हार के बाद फ्रांस में दंगे भड़क उठे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मैच में फ्रांस की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की। 2018 में चैंपियन बनने वाली फ्रांस की टीम के पास लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतकर ब्राजील के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका था, लेकिन फाइनल में यह टीम चूक गई और फ्रांस के फैंस टीम की इस हार को पचा नहीं पाए। 
विज्ञापन


अपनी राष्ट्रीय टीम की हार के बाद फ्रांस के फैंस हजारों की संख्या में सड़कों पर उतर आए और जमकर हिंसा की। इस दौरान उग्र फैंस ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके और आतिशबाजी के जरिए भी पुलिसकर्मियों को परेशान किया। फ्रांस की राजधानी पेरिस सहित नाइस और ल्योन जैसे शहरों में जमकर हिंसा हुई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस में हुई हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में फ्रांस की हार से नाराज फैंस की भीड़ को हिंसा करते दिखा जा सकता है। पुलिस ने सभी इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन नाराज फैंस ने पुलिसकर्मियों पर ही पत्थर फेंके और पुलिसवालों के ऊपर जलते हुए पटाखे भी फेंके। 

एक ट्वटर यूजर ने कहा कि फ्रांस में एक महिला दंगाइयों को भगाने की कोशिश कर रही थी और उस पर भी हमला कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। फ्रांस की राजधानी में चैंप्स-एलिसीज पर फैंस और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए पानी की बौछार का भी इस्तेमाल किया। 



विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना और फ्रांस के मुकाबले को ध्यान में रखते हुए भर में लगभग 14,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। नाराज फैंस ने पुलिस पर झंडे, बोतलें और आतिशबाजी की। इसके बाद दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मैच में क्या हुआ?
फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले हाफ में 2-0 की बढञत बना ली। हालांकि, दूसरे हाफ में फ्रांस ने दमदार वापसी की और दो मिनट के अंदर दो गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद एक्सट्रा टाइम में मेसी ने गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 की बढ़त दिलाई, लेकिन एम्बाप्पे ने पेनल्टी में तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मैच का नतीजा निकला, जहां अर्जेंटीना ने 4-2 के अंतर से जीत हासिल की। यह अर्जेंटीना का तीसरा खिताब है। इससे पहले यह टीम 1978 और 1986 में चैंपियन बनी थी। 



फीफा विश्व कप के दौरान यूरोप में लगातार दंगे होते रहे हैं। इससे पहले 15 दिसंबर को, जब फ्रांस ने सेमीफाइनल में 2-0 की प्रभावी जीत के साथ विश्व कप में मोरक्को का सफर समाप्त कर दिया था, तो फ्रांस और बेल्जियम के कई शहरों में दंगे भड़क उठे थे। मोरक्को पर जीत के बाद फ्रांस में हिंसक झड़पों में एक 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई थी। मोरक्को की हार के बाद बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में पुलिस ने लगभग 100 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed