{"_id":"59d761b14f1c1bf3538b6264","slug":"rio-2016-olympic-committee-chairman-carlos-arthur-nuzman-arrested-in-corruption-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील: 2016 ओलंपिक के चेयरमैन कार्लोस आर्थर भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ब्राजील: 2016 ओलंपिक के चेयरमैन कार्लोस आर्थर भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
कार्लोस आर्थर नुजमान
- फोटो : Wikipedia
ब्राजील ओलम्पिक समिति के चेयरमैन कार्लोस आर्थर नुजमान को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आर्थर पर 2016 ओलम्पिक में लिए वोट खरीदने का आरोप है। नुजमान को रियो ओलम्पिक 2016 में समिति का चेयरमैन बनाया गया था।
विज्ञापन
उन्हें खेलों से संबंधित फर्जीवाड़े की जांच में गिरफ्तार किया गया। साथ ही साथ रियो 2016 समिति के मुख्य संचालन अधिकारी लियोनार्डो ग्रेनर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिसकर्मियों ने सरकारी जज के आदेश पर उनकी गिरफ्तारियां की। पुलिस ने इनके पास से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक पुलिस ने अपने बयान में कहा कि नुजमान और ग्रेनर पर भ्रष्टाचार, कालाबाजारी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। बता दें कि सितम्बर में अभियोजन पक्ष ने अदालत से 75 साल के नुजमान और उससे संबंधित लोगों की संपत्ति को जब्त करने की मांग की थी। अभियोजन पक्ष ने एंटिगा एंड बारबुडा, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन के अधिकारियों से जांच में मदद करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
पढ़ेंः-FIFA U-17 WC: इन 5 खिलाड़ियों पर होगा टीम इंडिया को जीत दिलाने का दारोमदार
आईओसी ने एक बयान में कहा, "आईओसी की एथिक्स कमेटी आरोप लगने के तुरंत बाद हरकत में आ गई थी। हालांकि अभी जांच जारी है। नए तथ्य को ध्यान में रखते हुए आईओसी की एथिक्स कमेटी बाकी के अपायों पर विचार कर रही है, साथ ही वह नुजमान को अपनी बात रखने का मौका भी देगी।"
बहरहाल, आईओसी नुजमान की गिरफ्तारी के बाद बाकी के उपायों पर विचार कर रही है। मालूम हो कि अगस्त 2016 में ब्राजील के रियो में ओलिंपिक खेलों का आयोजन किया गया था जिसमें 200 से ज्यादा देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।