फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Rio 2016 Olympic committee chairman carlos arthur nuzman arrested in corruption charges

ब्राजील: 2016 ओलंपिक के चेयरमैन कार्लोस आर्थर भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2017 08:22 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Fri, 06 Oct 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
Rio 2016 Olympic committee chairman carlos arthur nuzman arrested in corruption charges
कार्लोस आर्थर नुजमान - फोटो : Wikipedia

ब्राजील ओलम्पिक समिति के चेयरमैन कार्लोस आर्थर नुजमान को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आर्थर पर 2016 ओलम्पिक में लिए वोट खरीदने का आरोप है। नुजमान को रियो ओलम्पिक 2016 में समिति का चेयरमैन बनाया गया था।

विज्ञापन


उन्हें खेलों से संबंधित फर्जीवाड़े की जांच में गिरफ्तार किया गया। साथ ही साथ रियो 2016 समिति के मुख्य संचालन अधिकारी लियोनार्डो ग्रेनर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिसकर्मियों ने सरकारी जज के आदेश पर उनकी गिरफ्तारियां की। पुलिस ने इनके पास से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक पुलिस ने अपने बयान में कहा कि नुजमान और ग्रेनर पर भ्रष्टाचार, कालाबाजारी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। बता दें कि सितम्बर में अभियोजन पक्ष ने अदालत से 75 साल के नुजमान और उससे संबंधित लोगों की संपत्ति को जब्त करने की मांग की थी। अभियोजन पक्ष ने एंटिगा एंड बारबुडा, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन के अधिकारियों से जांच में मदद करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः-FIFA U-17 WC: इन 5 खिलाड़ियों पर होगा टीम इंडिया को जीत दिलाने का दारोमदार


आईओसी ने एक बयान में कहा, "आईओसी की एथिक्स कमेटी आरोप लगने के तुरंत बाद हरकत में आ गई थी। हालांकि अभी जांच जारी है। नए तथ्य को ध्यान में रखते हुए आईओसी की एथिक्स कमेटी बाकी के अपायों पर विचार कर रही है, साथ ही वह नुजमान को अपनी बात रखने का मौका भी देगी।"

बहरहाल, आईओसी नुजमान की गिरफ्तारी के बाद बाकी के उपायों पर विचार कर रही है। मालूम हो कि अगस्त 2016 में ब्राजील के रियो में ओलिंपिक खेलों का आयोजन किया गया था जिसमें 200 से ज्यादा देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed