फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Referee pulls out gun during Brazilian football match

फुटबॉल मैच के बीच में ही रेफरी ने निकाल ली पिस्तौल, डर गया खिलाड़ी

Thu, 01 Oct 2015 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 Oct 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
Referee pulls out gun during Brazilian football match

मैच रेफरी का काम मुकाबले को सुचारू रूप से बनाए रखने का होता है। रेफरी पर मैदान में उतरी दोनों टीमों के खिलाड़ियों को खेल के अनुशासन में बनाए रखना भी होता है।

विज्ञापन


आपने क्रिकेट के मैदान पर कई खिलाड़ियों को मर्यादा तोड़ते देखा होगा। हालांकि क्रिकेट में खिलाड़ियों को दंड मैच के बाद मिलता है क्योंकि रेफरी मैदान के बाहर होता है। लेकिन फुटबॉल और हॉकी जैसे कई खेलों में रेफरी मैच के बीच में ही सजा सुना देता है।
विज्ञापन


अब आप सोचिए कि अगर रेफरी ही अनुशासन तोड़ बैठे तो क्या होगा। ऐसा ही एक दिलचस्प घटना हुई फुटबॉल के दीवाने देश ब्राजील में। ब्राजील में ब्रूमादिन्हो और अमांता डी बोला के बीच एमेच्योर मुकाबला खेला जा रहा था। मैच के दौरान अमांता डी बोला के एक खिलाड़ी ने रेफरी ग्रैबिएल मुर्ता को पहले हल्के से मारा फिर पंच भी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेफरी मुर्ता के पिस्तौल निकालते ही डर गया खिलाड़ी

Referee pulls out gun during Brazilian football match

अमांता डी बोला के फुटबॉल खिलाड़ी की ओर से हो रहे हमले से नाराज रेफरी ग्रैबिएल मुर्ता ने तुरंत पीछे रखी पिस्तौल निकाल ली और खिलाड़ी की ओर सीधे तान दिया।

रेफरी मुर्ता के बंदूक निकालने के बाद वह खिलाड़ी बुरी तरह से डर गया। अन्य रेफरियों ने गुस्से में आ गए रेफरी को शांत कराने में काफी वक्त लगाया।

हालांकि यह अच्छी बात रही कि गुस्से में दिख रहे रेफरी ने खिलाड़ी की ओर सिर्फ पिस्तौल ही ताने रखा उसे चलाया नहीं, वरना एक हादसा हो ही जाता। वह मैच में सहायक रेफरी के रूप में मैदान पर उतरे थे। ग्रैबिएल मुर्ता खुद एक पुलिस अधिकारी है और उन पर मैच के दौरान पिस्तौल रखने का आरोप है। उन्हें मनोचिकित्सक के पास भेज दिया गया है।

देखे, वीडियो---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed