{"_id":"639f4eb532a20d17c672df2e","slug":"record-of-tweet-on-france-s-goal-in-the-fifa-world-cup-final-24-400-tweets-every-second","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: फाइनल में फ्रांस के गोल पर बना ट्वीट का रिकॉर्ड, एलन मस्क ने बताया, हर सेकेंड हुए 24,400 ट्वीट","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: फाइनल में फ्रांस के गोल पर बना ट्वीट का रिकॉर्ड, एलन मस्क ने बताया, हर सेकेंड हुए 24,400 ट्वीट
Sun, 18 Dec 2022 11:26 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:26 PM IST
सार
फीफा विश्व कप के फाइनल में पहले हाफ तक फ्रांस की टीम 0-2 से पिछड़ रही थी, लेकिन दूसरे हाफ में फ्रांस ने जबरदस्त वापसी की और फ्रांस के गोल पर रिकॉर्ड ट्वीट हुए।
विज्ञापन
गोल का जश्न मनाते एम्बाप्पे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। मेसी ने इस मैच में दो गोल किए। वहीं, एम्बाप्पे ने तीन गोल कर गोल्डन बूट भी अपने नाम किया। इस मैच के पहले हाफ में अर्जेंटीना ने दो गोल कर अपनी जीत पक्की कर ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में एम्बाप्पे ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम की जबरदस्त वापसी कराई। इन दो गोल के साथ उन्होंने व्यक्तिगत रिकॉर्ड तो बनाया ही ट्विटर में भी एक खास रिकॉर्ड बना दिया।
एम्बाप्पे के इस गोल पर 24,400 ट्वीट हर सेकेंड में हुए। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। किसी भी विश्व कप पर एक सेकेंड में इससे ज्यादा ट्वीट नहीं हुए हैं। हर सेकेंड सबसे ज्यादा ट्वीट का यह नया रिकॉर्ड है। इससे पहले क्रिकेट के टी20 विश्व कप और अन्य खेल के विश्व कप पर भी काफी ट्वीट हुए हैं, लेकिन फीफा विश्व कप के फाइनल में विश्व कप का नया रिकॉर्ड बना है।
विज्ञापन
इस मैच में फ्रांस के लिए तीनो गोल किलियन एम्बाप्पे ने किए, जबकि अर्जेंटीना के लिए दो गोल मेसी ने किए और एक गोल एंजेल डी मारिया ने किया। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराया। अर्जेंटीना ने गोल करने के चार प्रयास किए और हर बार गोल किया। वहीं, फ्रांस ने गोल करने के चार प्रयास किए और दो में ही गोल कर पाया।

इससे पहले ट्विटर में एक सेकेंड में सबसे ज्यादा ट्वीट का रिकॉर्ड जापान के एनीम फैंस ने बनाया था। 2013 में एनीम शो कैसल द स्काई की प्रसारण के दौरान एनीम फैंस ने हर सेकेंड 143,199 ट्वीट किए थे और विश्व रिकॉर्ड बनाया था।24,400 tweets per second for France’s goal, highest ever for World Cup!
— Elon Musk (@elonmusk) December 18, 2022