फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   real madrid won in la liga

कैसिमिरो के गोल से जीता रियल मैड्रिड

Tue, 15 Mar 2016 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
real madrid won in la liga
- फोटो : getty

ब्राजील के मिडफील्डर कैसिमिरो के अंतिम क्षणों में किए गोल की बदौलत रियल मैड्रिड की टीम ने ला लीगा चैंपियनशिप में लास पामास को  2-1 से पराजित किया।

विज्ञापन


पहले हाफ में मेहमान टीम रियल मैड्रिड को सर्जियो रामोस ने हेडर की मदद से किए गोल से 1-0 की बढ़त दिला दी थी लेकिन विलियन जोस ने निर्धारित समय से तीन मिनट पहले बराबरी का गोल किया लेकिन कैसिमिरो ने रोड्रिग्ज के क्रास पर मौके का फायदा उठाकर रियल मैड्रिड के लिए निर्णायक गोल कर दिया।
विज्ञापन


इस मैच में रियल मैड्रिड के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास बार्सिलोना के लुइस सुआरेज को पछाड़कर ला लीगा का श्रेष्ठ स्कोरर बनने का मौका था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। रियल मैड्रिड के गोलकीपर केलर नवास ने कई अच्छे बचाव किए। खराब फिनिशिंग और रक्षण की कमी के चलते लास पामास को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोमो और निली के पास मौका था लेकिन वह रियल मैड्रिड के गोलची नवास से पार नहीं पा सके। इसको के क्रास पर रामोस ने गोल करके रियल मैड्रिड को बढ़त दिलाई थी। मैच में रामोस को रेडकॉर्ड भी दिखाया गया था।
 
रोसी के गोल से जीता लेवेंते 
अन्य मैच में वेलेंसिया की टीम को लेवेंते के खिलाफ एक गोल से मात खानी पड़ी। वेलेंसिया के कोच गैरी नेविले ने जब से दायित्व संभाला तब से टीम ने 15 में से तीन मैच जीते हैं।


लेवेंते के लिए रोसी ने निर्णायक गोल किया। नेविले ने कहा कि मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं लेकिन ऐसा प्रदर्शन न तो अच्छा है न स्वीकार्य है। अन्य मुकाबले में सेविला ने विलैरिएल को 4-2 से हराकर अगले सीजन में चैंपियंस लीग फुटबॉल में खेलने की अपनी उम्मीदें कायम रखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed