फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   real madrid won

रोनाल्डो के डबल ने रियल मैड्रिड को जिताया

Mon, 15 Feb 2016 12:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 15 Feb 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
real madrid won

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोलों की बदौलत रियल मैड्रिड ने ला लीगा के तहत शनिवार को खेले गए एक मुकाबले में एटलेटिक बिल्बाओ को 4-2 से हरा दिया।

विज्ञापन


मैच शुरू हुए अभी तीन मिनट ही हुए थे कि रोनाल्डो ने एक शानदार गोल दागकर रियल को शुरुआती बढ़त दिला दी। इसके बाद जेवियर इरासो ने मैच के 10वें मिनट में गोल कर एटलेटिको बिल्बाओ को 1-1 की बराबरी दिला दी।
विज्ञापन


जेम्स रोड्रिगेज ने 37वें मिनट में गोल कर रियल की बढ़त को दोगुना कर दिया। रियल के लिए तीसरा गोल टोनी क्रूज ने 45वें मिनट में दागा।

इसके बाद रोनाल्डो ने एक और गोल कर रियल को 4-1 से आगे कर दिया। बिल्बाओ की ओर से गोरका एलुस्टोंडो ने 90वें मिनट में गोल कर हार के अंतर को जरूर कम किया लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत से रियल के 24 मैचों से 53 अंक हो गए हैं और वह अंक  तालिका में दूसरे स्थान पर है। बिल्बाओ के इतने ही मैच से 35 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है।

ईपीएल में चेल्सी ने न्यू कैसल को हराया
चेल्सी ने रोड्रिगेज पेड्रो के दो गोलों की बदौलत इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के तहत खेले गए एक मुकाबले में न्यू कैसल को 5-1 से पराजित कर दिया।

चेल्सी की ओर से डिएगो कोस्टा, डा सिल्वा विलियम, बरट्रांड ट्राओर ने एक-एक गोल दागे जबकि कैसल की ओर से एंड्रोस टाउनसेंड ने गोल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed