{"_id":"5ff280a08ebc3e40fc606561","slug":"real-madrid-won-by-lucas-vazquez-and-marco-asensio-beating-celta-vigo-2-0-in-la-liga","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुकास वाजक्वेज-मार्को एसेंसियो के दम पर जीता रियल मैड्रिड, ला लिगा में सेल्टा विगो को 2-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लुकास वाजक्वेज-मार्को एसेंसियो के दम पर जीता रियल मैड्रिड, ला लिगा में सेल्टा विगो को 2-0 से हराया
Mon, 04 Jan 2021 08:12 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 04 Jan 2021 08:12 AM IST
विज्ञापन
सेल्टा विगो VS रियल मैड्रिड
- फोटो : सोशल मीडिया
लुकास वाजक्वेज (छठे मिनट) और मार्को एसेंसियो (53वें मिनट) के दम पर रियल मैड्रिड ने ला लिगा में सेल्टा विगो को 2-0 से पराजित कर शीर्ष पर कब्जा कर लिया। मार्को का यह इस सत्र का पहला गोल है। जिनेदिन जिदान की टीम पिछले सात मैचों से अजेय है जिसमें से उसने छह जीते और एक ड्रॉ रहा है।
विज्ञापन
7 पिछले मैचों से अजेय है रियल मैड्रिड की टीम
चैंपियन के 17 मैचों में 11 जीत से 36 अंक हो गए हैं जो दूसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड (35) से एक ज्यादा है। हालांकि एटलेटिको ने रियल से तीन मैच कम खेले हैं। अन्य मैचों में विलारियल ने लेवांटे को 2-1 से और वल्लाडोलिद ने गेटाफे को 1-0 से हराया। सेविला और रियल बेटिस के बीच मुकाबला एक-एक से बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
मौरिसियो बने पीएसजी के नए बॉस
टोटेनहैम और साउथम्पटन के पूर्व कोच मौरिसयो पोचेटिनो अब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के नए बॉस होंगे। अर्जेंटीना के 48 वर्षीय मौरिसियो को थॉमस ट्यूशेल की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। थॉमस को पिछले हफ्ते पद से हटा दिया गया था। मौरिसियो को करार 30 जून 2022 तक होगा। मौरिसियो 2001 से 2003 के बीच पीएसजी की ओर से खेल चुके हैं। पीएसजी की टीम लीग वन में तीसरे स्थान पर और चैंपियंस लीग के अंतिम16 में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन