{"_id":"56e019a24f1c1bcd378b4584","slug":"real-madrid-enter-quarter-final-in-champions-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो के गोल से रियल मैड्रिड क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो के गोल से रियल मैड्रिड क्वार्टर फाइनल में
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Mar 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जेम्स रोड्रिगेज के शानदार गोलों की बदौलत रियल मैड्रिड ने मंगलवार रात खेले गए एक मुकाबले में रोमा को 2-0 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
रियल मैड्रिड ने पहले चरण में भी रोमा को इतने ही गोल अंतर से हराया था। इस प्रकार रियल ने रोमा को गोल औसत के आधार पर 4-0 से हराते हुए चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
रियल की ओर से क्रि स्टियानो रोनाल्डो ने मैच के 64वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके चार मिनट बाद रियल की ओर से जेम्स रोड्रिगेज ने गोल कर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान रोमा के खिलाड़ियों ने भी गोल करने के प्रसास किए और उन्होंने कई अच्छे मूव भी बनाए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
वोल्फ्सबर्ग अंतिम आठ में
एक अन्य मुकाबले में वोल्फ्सबर्ग ने जेंट को 1-0 हरा दिया। हालांकि गोल औसत के आधार पर वोल्फ्सबर्ग ने जेंट को 4-2 से मात देकर चैंपियंस लीग के अंतिम आठ में पहली बार प्रवेश किया। उसकी ओर से मुकाबले में एकमात्र गोल आंद्रे शुरल ने 74वें मिनट में किया।