फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid did world record transfer with Gareth Bale

फुटबॉल में नया रिकॉर्ड, 860 करोड़ में बिका खिलाड़ी

Tue, 03 Sep 2013 12:02 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 03 Sep 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
Real Madrid did world record transfer with Gareth Bale

फुटबॉल जगत में दिग्गज क्लबों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली जारी है। इसी सिलसिले में रियाल मैड्रिड ने तो नया विश्व रिकॉर्ड बना डाला है।

विज्ञापन


क्लब ने रविवार को घोषणा करते हुए बताया कि स्ट्राइकर गेरेथ बेल अब उनकी टीम में शामिल हो गए हैं। बेल के साथ रियाल मैड्रिड ने छह साल का करार किया है। यह करार अब तक का सबसे बड़ा ट्रांसफर करार माना जा रहा है।
विज्ञापन


टॉटनहेम के लिए अब तक खेलने वाले बेल सोमवार को मैड्रिड के स्टेडियम में अपना मेडिकल टेस्ट देंगे। टॉटनहेम के मैनेजर ने पिछले हफ्ते विश्व फुटबॉल जगत का सबसे बड़ा ट्रांसफर करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब के अनुसार, गेराथ के साथ विश्व रिकॉर्ड 860 करोड़ रुपए (13.2 करोड़ डॉलर) करार किया गया है। इससे पहले रियाल मैड्रिड ने 2009 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ रिकॉर्ड 810 करोड़ रुपए (93 मिलियन डॉलर) के साथ करार किया था।


24 साल के गेराथ ने 2006 में 16 साल की उम्र में पेशेवर करियर की शुरुआत साउथम्पटन के साथ की थी। वह मई 2006 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले वेल्स के सबसे युवा फुटबॉलर बने थे।

मैड्रिड की वार्षिक कमाई लगभग 50 करोड़ यूरो है। रोनाल्डो ने उस समय काका का क्लबों के बीच ट्रांसफर का रिकॉर्ड तोड़ा था। 2009 में ब्राजीलियन फुटबॉलर काका ने एसी मिलान के साथ 577.89 करोड़ रुपए (9.2 करोड़ डॉलर) करार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed