फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid defeats Girona by 4-1 

बेंजेमा-बेल के दम पर रियल मैड्रिड ने गिरोना को 4-1 से हराया 

Mon, 27 Aug 2018 11:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Real Madrid defeats Girona by 4-1 
गेरेथ बेल

करीम बेंजेमा के दो और गेरेथ बेल के एक गोल के दम पर रियल मैड्रिड ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए ला लीगा में गिरोना को 4-1 से पराजित किया। नए सत्र में दूसरी जीत पर नजरें लगाए यूरोपीय चैंपियन टीम 17वें मिनट में बोर्जा गार्सिया के गोल की बदौलत 0-1 से पिछड़ गई थी। 

विज्ञापन


गिरोना ने अच्छी शुरुआत की और कुछ समय तक रियल पर दबदबा बनाए रखा। मार्को एसेनसियो को बाक्स के अंदर गिराने पर रियल को पेनाल्टी मिली जिसे 39वें मिनट में कप्तान सर्जियो रामोस ने गोल में बदला। 
विज्ञापन


एसेनसियो के खिलाफ एक और फाउल पर रियल को दूसरी स्पाट किक मिली और इस बार इसे बेंजेमा ने गोल में बदला। बेल ने इसके बाद रियल मैड्रिड को 3-1 से आगे किया और बेंजेमा ने 80वें मिनट में बेल के क्रास को गोल में बदलकर अपनी टीम की 4-1 से जीत सुनिश्चित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed