फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid bus attacked ahead of Liverpool match in Champions League

रियल मैड्रिड की बस पर हमला, चैंपियंस लीग में लिवरपूल के खिलाफ मुकाबले से पहले हुई घटना

Thu, 15 Apr 2021 04:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 15 Apr 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
Real Madrid bus attacked ahead of Liverpool match in Champions League
मैड्रिड की जिस बस पर हमला हुआ - फोटो : ट्विटर

चैंपियंस लीग में लिवरपूल के खिलाफ भिड़ंत से पहले रियल मैड्रिड की टीम बस पर हमला हुआ है। टीम एनफील्ड जा रही थी, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने इस नापाक हरकत को अंजाम दिया। इस घटना पर लिवरपूल ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, 'हम एनफील्ड आते वक्त रियल मैड्रिड टीम की बस पर हुए हमले की निंदा करते हैं। यह शर्म की बात है'

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हम रियल मैड्रिड की टीम पर हुए हमले से काफी शर्मिंदा है। हम मर्सीसाइड पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे और जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्त में लेंगे। इस वर्ष कोरोनावायरस महामारी के कारण चैंपियंस लीग के मुकाबले बिना दर्शकों के ही खेले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बस पर हमले की घटना पहली बार नहीं हुई है। तीन साल पहले भी चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले मैनचेस्टर सिटी टीम के बस पर भी हमला हुआ था। बोतलों और कैन से किए गए उस हमले में बस की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल में रियल मैड्रिड
जिनेदीन जिदान के मार्गदर्शन में रियल मैड्रिड ने शानदार वापसी करते हुए लिवरपूल को हराकर चैंपियंस लीग फुटबॉल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। लिवरपूल के कोच जर्गेन क्लॉप के नाम सत्र में कोई खिताब नहीं रहा। रिकॉर्ड 13 बार की यूरोपीय चैंपियन मैड्रिड का सामना सेमीफाइनल में चेलसी से होगा। लिवरपूल को 2018 फाइनल में हराकर लगातार तीसरी बार यूरोपीय कप जीतने के बाद मैड्रिड पहली बार अंतिम चार में पहुंची है। बतौर कोच 2018 फाइनल में मिली जीत जिदान के पहले कार्यकाल का आखिरी मैच था, लेकिन टीम का प्रदर्शन खराब होने पर उन्हें 2019 में फिर कोच बनाया गया । इस सत्र में हालांकि कुछ समय पहले तक नतीजे अनुकूल नहीं थे । ला लिगा में जनवरी में एटलेटिको मैड्रिड से दस अंक से पिछड़ी उनकी टीम अब सिर्फ एक अंक पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed