{"_id":"5c6558bebdec2273a83ba6c8","slug":"real-madrid-beat-ajax-2-1-in-champions-league-round-of-16-leg-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"असेन्सियो और वीएआर की बदौलत जीती रीयाल मैड्रिड, आखिरी क्षण में मार्को असेन्सियो की हार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
असेन्सियो और वीएआर की बदौलत जीती रीयाल मैड्रिड, आखिरी क्षण में मार्को असेन्सियो की हार
Thu, 14 Feb 2019 05:32 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 14 Feb 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
रीयाल मैड्रिड ने मार्को असेन्सियो के आखिरी क्षणों में किए गए निर्णायक गोल और चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाले वीएआर की मदद से अंतिम सोलह के पहले चरण के मुकाबले में अजाक्स को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
अजाक्स ने पिछले 24 वर्षों से रीयाल मैड्रिड को नहीं हराया है और जब निकोलस टैगलियाफिको ने थिबॉट कूर्टिस की गलती का फायदा उठाकर गोल दागा तो लग रहा था कि वह इस क्रम को तोड़ देगा, लेकिन रेफरी दामिर स्कोमिना ने वीएआर के जरिए पाया कि डुसान टेडिच तब आफसाइड थे और इस तरह से यह गोल अमान्य हो गया।
विज्ञापन
करीम बेंजेमा (60वें मिनट) और असेन्सियो (87वें मिनट) ने दूसरे हाफ में दो महत्वपूर्ण गोल किए। हकीम जियेच (75वें मिनट) ने बराबरी का गोल किया लेकिन असेन्सियो ने अंतिम सीटी बजने से कुछ मिनट पहले निर्णायक गोल दागकर रीयाल को जीत दिला दी।
विज्ञापन