फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid and Barcelona top Forbes rich list

रोनाल्डो के क्लब का कमाल, बना दुनिया का सबसे अमीर क्लब

Fri, 18 Jul 2014 12:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Jul 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
Real Madrid and Barcelona top Forbes rich list
पुर्तगाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो का क्लब रियल मैड्रिड दुनिया का सबसे अमीर क्लब है।
विज्ञापन


गुरुवार को फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया के 50 सबसे अमीर खेल क्लबों की एक सूची जारी की जिसमें 3.44 बिलियन डॉलर के साथ फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड शीर्ष पर है।

वहीं, अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनल मेस्सी का क्लब बार्सिलना 3.2 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे पायदान पर है।
बार्सिलोना में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार और उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज भी खेलते हैं।

शीर्ष 10 में फॉर्मूला वन की कोई टीम नहीं

Real Madrid and Barcelona top Forbes rich list
इंग्लैंड का फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड 2.81 बिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है। इनके अलावा टॉप-10 में चौथा फुटबॉल क्लब जर्मनी का बायने म्यूनिख है जो 1.85 बिलियन डॉलर के साथ सातवें नंबर पर है।

इस सूची में न्यूयॉर्क येनकीस बेसबाल टीम 2.5 बिलियन डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है जबकि प्रोफेशनल अमेरिकन फुटबॉल फ्रेंचाइजी डालास कॉवबॉयस 2.3 बिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर है।

बेसबाल टीम लांस एंजिल्स दो बिलियन डॉलर के साथ छठवें और अमेरिकन फुटबॉल फ्रेंचाइजी न्यू इंग्लैंड पैट्रियाट्स 1.8 बिलियन डॉलर के साथ सातवें स्थान पर है। अमेरिकन फुटबॉल फ्रेंचाइजी वाशिंगटन रेडकिंस 1.7 बिलियन डॉलर के साथ नौवें और न्यूयॉर्क जाइंट्स 1.55 बिलियन डॉलर के साथ 10वें स्थान पर है।

दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के सबसे मंहगे खेलों में शुमार फॉर्मूला वन की कोई टीम शीर्ष 20 में जगह नहीं बना सकी है। फॉर्मूला वन की सबसे मंहगी टीम फेरारी है जो 1.2 बिलियन के साथ 21वें पायदान पर हैं। इस सूची में शामिल सभी टीमों की औसत कीमत 1.34 बिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed