फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid and Barcelona Crashes out from Copa del Rey

कोपा डेले रे: मेसी के 75वें मुकाबले में हारी बार्सिलोना, रियल मैड्रिड भी हारकर बाहर

Fri, 07 Feb 2020 10:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 07 Feb 2020 10:35 PM IST
सार

  • 10 वर्षों में यह पहला मौका होगा जब दोनों शीर्ष क्लबों में से एक भी फाइनल में नहीं होगा 
  • 75वां मुकाबला था मेसी का यह। उन्होंने क्लब के इतिहास में इस टूर्नामेंट के सर्वाधिक मैच खेलने के जोसेफ समीतिर के रिकॉर्ड की बराबरी की 
  • 30 बार रिकॉर्ड बार्सिलोना तो 19 बार रियल यह खिताब जीत चुके हैं  

विज्ञापन
Real Madrid and Barcelona Crashes out from Copa del Rey
मेसी

विस्तार

तीसर बार के रिकॉर्ड चैंपियन बार्सिलोना की लगातार सातवें और कुल 42वें कोपा डेलेरे के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें क्वार्टर फाइनल में हार के साथ खत्म हो गई। बार्सिलोना की हार के दो घंटे बाद उसके चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड की टीम भी बाहर हो गई। पिछले 10 वर्षों में यह पहला मौका होगा जब दुनिया के दो शीर्ष क्लबों में से एक भी इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में नहीं होगा।

विज्ञापन


लियोनल मेसी की टीम को एथलेटिको बिलबाओ के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय पर मुकाबला गोलरहित रहने के बाद मैच का एकमात्र गोल इंजुरी टाइम में हुआ। वह भी आत्मघाती। यह गोल बार्सिलोना के सर्जियो बस्केट्स (90+3) ने किया।  

विज्ञापन

3-4 से हारी रियल

19 बार के चैंपियन मैड्रिड को सोसिदाद के हाथों 3-4 से हार मिली। रियल केलिए मर्सेलो विएरा (59वें मिनट), रोड्रिगो (81वें मिनट) और नाचो (90+3वें मिनट) में गोल किए। सोसिदाद के लिए एलेक्जेंडर इसाक ने (54वें, 56वें मिनट), मार्टिन ओडेगार्ड (22वें) और मिकेल मेरिनो (69वें मिनट) में गोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed