फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Kashmir wins its biggest title of IFA Shield, defeating George Telegraph 2-1

रियल कश्मीर ने जीता आईएफए शील्ड का अपना सबसे बड़ा खिताब, जॉर्ज टेलीग्राफ को 2-1 से हराया

Sat, 19 Dec 2020 08:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 19 Dec 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Real Kashmir wins its biggest title of IFA Shield, defeating George Telegraph 2-1
रियल कश्मीर एफसी - फोटो : twitter

जम्मू-कश्मीर की फुटबॉल क्लब रीयल कश्मीर एफसी ने शानदार खेल दिखाते हुए आईएफए शील्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में रियल कश्मीर ने फाइनल में जॉर्ज टेलीग्राफ को 2-1 से हराकर अपना सबसे बड़ा खिताब जीता।

विज्ञापन


इस 127 साल पुराने टूर्नामेंट के इस सत्र में हालांकि कई बड़ी टीमों ने हिस्सा नहीं लिया था। इस साल आई-लीग की चार टीमों (रीयल कश्मीर के अलावा मोहमडन स्पोर्टिंग, गोकुंलम केरल और इंडियन एरोज) के साथ कोलकाता प्रीमियर लीग की आठ टीमों ने इससें भाग लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नाइजीरियाई खिलाड़ी लुकमन एडीफेमी ने 38वें मिनट में रीयल कश्मीर को बढ़त दिला दी लेकिन मध्यांतर के बार मैच के 50वें मिनट में टेलीग्राफ के गौतम दास ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके 10 मिनट बाद रीयल कश्मीर के कप्तान मैसन रोबर्टसन ने हेडर से गोलकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। इस जीत से नौ जनवरी से शुरू हो रही आई-लीग से पहले रीयल कश्मीर का हौसला बढ़ेगा।


टीम के कोच डेविड रोबर्टसन ने कहा, ‘हम इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को जीतकर खुश है। हमने इसे आईएसएल की तैयारी का टूर्नामेंट की तरह नहीं लिया बल्कि अगल टूर्नामेंट की तरह लिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed