फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Reak Madris wins in La liga Bundesliga win for heidenheim

ला लीगा में रीयाल मैड्रिड ने गेटाफे को रौंदा, बुंदेसलीगा में ब्रेमेन को दूसरे दर्जे की टीम ने ड्रॉ पर रोका 

Fri, 03 Jul 2020 07:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 03 Jul 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Reak Madris wins in La liga Bundesliga win for heidenheim
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

सर्जियो रामोस के पेनल्टी पर किए गए गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने गेटाफे को 1-0 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल में बार्सिलोना पर चार अंक की बढत बना ली। रामोस ने 79वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा। यह उनका सत्र का नौवां गोल था। मैड्रिड ने कोरोना वायरस महामारी के बीच तीन महीने के ब्रेक के बाद शुरू हुई लीग में सभी छह मैच जीते हैं। दूसरी ओर बार्सीलोना ने चार मैचों में तीसरा ड्रा खेला, जिसे एटलेटिको मैड्रिड ने 2-2 से ड्रॉ पर रोका।

विज्ञापन


वेरडर ब्रेमेन को बुंदेसलीगा फुटबॉल लीग में दूसरे दर्जे की टीम हेडेनहेम ने बुंदेसलीगा फुटबॉल लीग में गोलरहित ड्रॉ पर रोका जो निचले दर्जे से शीर्ष में आने के बाद अपना पहले चरण का मैच खेल रही थी। शीर्ष श्रेणी में नीचे से तीसरे स्थान पर रही ब्रेमेन को सोमवार को दूसरे चरण में कप्तान निकलस मोइसैंडर के बिना खेलना होगा, जिन्हें दूसरा पीला कार्ड मिला। हेडेनहेम पहली बार बुंदेसलीगा में प्रवेश की कोशिश में है, उसके कोच फ्रेंक शमिट 2007 से टीम के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed