फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ranchi Delhi and Lucknow won their matches

रांची, दिल्ली और लखनऊ ने दर्ज की जीत

Thu, 18 Oct 2012 12:29 AM IST
रायबरेली/ब्यूरो
रायबरेली/ब्यूरो Updated Thu, 18 Oct 2012 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ranchi Delhi and Lucknow won their matches

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित स्थानीय केंद्रीय विद्यालय के मैदान में चल रहे राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को गोहाटी, रांची, दिल्ली और लखनऊ की टीमों ने जीत दर्ज की। पटना-जबलपुर, देहरादून-तिनसुकिया का मैच ड्रॉ रहा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला मैच गुवाहाटी और रायपुर के बीच खेला गया। इसमें गुवाहाटी के प्रताप ने 2 और रोशन विश्वकर्मा ने तीन गोल कर 5-2 से अपनी टीम को जीत दिला दी। रायपुर की ओर से दो गोल गौरव प्रधान और एक गोल प्रदीप यादव ने किया।
विज्ञापन


दूसरा मैच काफी रोमांचक रहा। इसमें लखनऊ ने एरनाकुलम को 2-1 से पराजित किया। लखनऊ की ओर से बोरो और शानू ने एक-एक गोल किया। एरनाकुलम से एक मात्र गोल राहुल एम. ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह तीसरा मैच पटना और जबलपुर के मध्य गोलरहित रहा। दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच में जीत-हार का फैसला नहीं हो सका।

चौथे मैच में देहरादून और तिनसुकिया के मध्य 2-2 गोल से मैच ड्रॉ रहा। एकतरफा मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई को 5-0 से शिकस्त दी। नीरज, प्रबल ने दो-दो, रोबेरो ने एक गोल किया। जयपुर के साथ संघर्षपूर्ण मुकाबले में रांची 3-2 से विजयी रही। रांची के हेमंत ने दो, सावन ने एक, जयपुर के दीपक और भावेश ने एक-एक गोल किया।

सातवें मैच में जम्मू ने मुंबई को 3-0 से शिकस्त दी। जम्मू से प्रदीप, प्रकाश और विकास ने एक-एक गोल किया। अंतिम मुकाबला वाराणसी और चंडीगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें वाराणसी ने चंडीगढ़ को 3-1 से परास्त किया। वाराणसी से मनीष, रोशन व मोहित ने एक-एक, जबकि चंडीगढ़ की ओर से टी. सेरिंग ने एक गोल किया।


आज होने वाले मुकाबले
प्रतियोगिता संयोजक अश्वनी कुमार शुक्ल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आठ मैच खेले जाएंगे। इसमें लखनऊ-अहमदाबाद, पटना-हैदराबाद, गुवाहाटी-सिरसा, कोलकाता-चेन्नई, भोपाल-तिनसुकिया, बंगलुरू-रांची, सिल्चर-जम्मू, आगरा-वाराणसी के मध्य मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed