{"_id":"5d6f5a988ebc3e93ab3b6a93","slug":"qatar-unveils-2022-fifa-world-cup-logo-globally","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर ने जारी किया फुटबॉल के महासमर फीफा 2022 का आधिकारिक लोगो","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कतर ने जारी किया फुटबॉल के महासमर फीफा 2022 का आधिकारिक लोगो
Wed, 04 Sep 2019 12:08 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
फीफा लोगो
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आधिकारिक लोगो लांच हो गया। फीफा 2022 की मेजबानी करने वाले कतर ने फुटबॉल वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लोगो को लांच किया। इस लोगो में कतर की परंपराओं और कला को भी प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
कतर ने 2022 के फुटबॉल विश्व कप के लोगो के जारी करने का जश्न दोहा और दुनिया भर के शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करके मनाया। आधिकारिक लोगो का अनावरण स्थानीय समयानुसार रात 8:22 बजे हुआ।
विज्ञापन
देश की कई प्रतिष्ठित इमारतों में हजारों लोगों ने एक ही समय पर जारी किए गए लोगो को देखा। इसी तरह मुंबई, लंदन, मैक्सिको सिटी, जोहान्सबर्ग, सियोल और पेरिस जैसे दुनिया के 24 अन्य शहरों में भी लोगो का अनावरण किया गया ।
विज्ञापन
यह लोगो अल-जुबेरह किला, बुर्ज दोहा, सूक वक्फ और कटारा सांस्कृतिक एम्फीथिएटर जैसे स्थानों पर प्रदर्शित किया गया। 2022 में अरब के देश में पहली बार आयोजित हो रहे फुटबॉल के इस महासमर कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। फुटबॉल के महाकुंभ को लेकर अरब देश कतर में बहुत उत्साह है।