{"_id":"5f8b8c66f387944f30145147","slug":"psg-win-with-mbappe-double-team-top-in-french-league-with-fifth-consecutive-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्बापे के डबल से पीएसजी की जीत, लगातार पांचवीं जीत के साथ टीम फ्रेंच लीग में शीर्ष पर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
म्बापे के डबल से पीएसजी की जीत, लगातार पांचवीं जीत के साथ टीम फ्रेंच लीग में शीर्ष पर
Sun, 18 Oct 2020 05:59 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
kylian mbappe
स्टार स्ट्राइकर किलियन म्बापे के दो गोलों की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन ने दस खिलाड़ियों से खेल रही निमेस को 4-0 से हराकर फ्रेंच लीग में इस सीजन में पहली बार शीर्ष पर जगह बना ली है। दो दिन पहले म्बापे ने नेशंस लीग में फ्रांस को क्रोएशिया पर 2-1 की जीत में भी गोल किया था।
विज्ञापन
निमेस के सेंटर हाफ लोइक लेंड्रे को मिडफील्डर रैफिन्हा को गलत ढंग से टैकल करने पर मैदान से बाहर कर दिया गया था। म्बापे ने 32वें मिनट में तेजी से फर्राटा लगाते हुए रक्षक खिलाड़ियों को मात दी थी और फिर गोलकीपर को छकाकर गोल कर दिया। उसके बाद एलेेक्जेंड्रो फ्लोरेंजी ने 78वें मिनट में हेडर से गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। तीसरा गोल म्बापे ने पांच मिनट बाद किया। अंतिम गोल विंगर पाब्लो सराबिया ने 88वें मिनट में किया। पीएसजी की यह लगातार पांचवीं जीत है। रेनेस और पीएसजी दोनों के एकसमान 15 अंक हैं लेकिन गोल अंतराल में पीएसजी बेहतर है। रेनेस ने अंतिम पायदान पर मौजूद डिजोन के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
नेमार को दिया गया आराम :
अगले हफ्ते चैंपिंयंस लीग के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड पेरिस आ रही है। पीएसजी के कोच थामस टचेल ने नेमार को आराम देने का फैसला किया। ब्राजील के स्ट्राइकर ने मंगलवार को पेरू में ब्राजील के लिए हैट्रिक की थी। हालांकि अर्जेंटीनी स्ट्राइकर लिएंड्रो पेरेडस को निमेस के खिलाफ उतारा गया। बाद में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव भी आ गया था।
विज्ञापन