{"_id":"5f3c95540a70b26f0e6847b2","slug":"psg-beat-rb-leipzig-to-reach-first-champions-league-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबी लीपजिग को हराकार पहली बार चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचा पीएसजी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
आरबी लीपजिग को हराकार पहली बार चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचा पीएसजी
Wed, 19 Aug 2020 08:28 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 19 Aug 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Psg vs leipzig
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने आरबी लीपजिग को हराकर पहले चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। लिस्बन में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में जर्मन क्लब ने आरबी लीपजिग को 3-0 से मात देकर यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया। फ्रांस की इस शीर्ष टीम ने 110 चैंपियंस लीग मुकाबले में बाद अंतत: यूरोप की इस शीर्ष क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
इससे पहले किसी अन्य क्लब को फाइनल तक पहुंचने के लिए इतने मैचों का इंतजार नहीं करना पड़ा है। इससे पहले का रिकॉर्ड आर्सेनल के नाम था जिसने 1971-2006 के बीच 90 मैच खेलने के बाद फाइनल में प्रवेश किया था। पीएसजी के लिए एंजेल डि मारिया ने एक गोल दागा, जबकि दो गोल में मदद की जिससे टीम ने मंगलवार को सेमीफाइनल में लेपजिग को आसानी से 3-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन
डि मारिया ने मैच के बाद कहा, ‘हमें बेहद खुशी है। क्लब ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है।’ उन्होंने कहा कि हमने कड़ा खेल दिखाया और शानदार मैच खेला। हम क्लब के लिए इतिहास रचना चाहते थे। आज रात हम सफल रहे और हम फाइनल में हैं, यह काफी महत्वपूर्ण है। अपने सपने को साकार करने के लिए हमें आज की तरह ही खेलना होगा। फाइनल में पीएसजी का सामना बायर्न म्यूनिख या फ्रांस के ही क्लब लियोन से होगा। बुधवार को लिस्बन में ही होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में ये दोनों टीमें आमने सामने होंगी।
विज्ञापन