फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Premier League: Manchester City 8th consecutive win, beat Burnley 3-1, Julian Alvarez scored two goals

Premier League: मैनचेस्टर सिटी की लगातार आठवीं जीत, बर्नले को 3-1 से हराया, जूलियन अल्वारेज ने दो गोल दागे

Fri, 02 Feb 2024 09:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 02 Feb 2024 09:48 AM IST
सार

इस बार खिताब को लेकर सिटी और लिवरपूल के बीच टक्कर है। ईपीएल के एक अन्य मैच में लिवरपूल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चेल्सी को 4-1 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
Premier League: Manchester City 8th consecutive win, beat Burnley 3-1, Julian Alvarez scored two goals
जूलियन अल्वारेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज (16 और 22वां मिनट) के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले में बर्नले को 3-1 से हराया। सिटी के अहम स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड लगभग दो महीने के बाद खेलने उतरे। वह चोट के चलते मैदान से दूर थे और 71वें मिनट में केविन डि ब्रून की जगह खेलने आए। ब्रून ने अल्वारेज के दूसरे गोल करने में मदद की। सिटी ने सभी टूर्नामेंट में खेलते हुए लगातार आठवीं जीत दर्ज की और साथ ही यह उसकी बर्नले के खिलाफ लगातार 13वीं जीत है।
विज्ञापन


इस बार खिताब को लेकर सिटी और लिवरपूल के बीच टक्कर है। लिवरपूल 51 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर कायम है। वहीं, सिटी और आर्सेनल के 46 अंक हैं। सिटी गोल अंतर में आगे होने के चलते दूसरे नंबर पर है। सिटी के लिए मैच में तीसरा गोल रोड्री ने फिल फोडेन के पास पर 46वें मिनट में किया। वहीं, बर्नले के लिए एकमात्र गोल अमीन अल दाखिल ने मैच के इंजुरी समय 90+3वें मिनट में किया, लेकिन यह सिर्फ हार का अंतर ही कम कर पाया। अल्वारेज अपने जन्मदिन पर ईपीएल में दो या इससे ज्यादा गोल करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन


लिवरपूल ने चेल्सी को दी शिकस्त
ईपीएल के एक अन्य मैच में लिवरपूल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चेल्सी को 4-1 से शिकस्त दी। लिवरपूल के लिए डियागो जोटा (23वें मिनट), कोनोर ब्रेडली (39वें मिनट), डोमोनिक जोबोस्लाई (65वें मिनट) और लुइस डियाज (79वें मिनट) ने एक-एक गोल दागे। वहीं, चेल्सी के लिए क्रिस्टोफर नकुंकु (71वें मिनट) ने एक गोल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed