फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Premier League: Chelsea top four hopes dashed by West Ham

इंग्लिश प्रीमियर लीग: वेस्ट हैम ने चेल्सी को हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी

Thu, 02 Jul 2020 03:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 02 Jul 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Premier League: Chelsea top four hopes dashed by West Ham
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

एंड्रिय यारमोलेंको के आखिरी क्षणों में किए गए गोल की मदद से वेस्ट हैम ने चेल्सी को 3-2 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल में बने रहने की उम्मीदें बरकरार रखी। इस स्थानापन्न खिलाड़ी ने जवाबी हमला करके 89वें मिनट में निर्णायक गोल दागा, जिससे वेस्ट हैम के 32 मैचों में 30 अंक हो गए हैं और वह दूसरी डिवीजन में खिसकने के लिए तय की गई संख्या से अभी तीन अंक आगे है।

विज्ञापन


अभी छह दौर के मैच बचे हुए हैं। वेस्ट हैम की तरफ से पहला गोल थामस सोसेक ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में किया जबकि माइकल एंटोनियो ने 51वें मिनट में दूसरा गोल दागा। चेल्सी की तरफ से दोनों गोल विलियन (42वें और 72वें मिनट) ने किए।
विज्ञापन


इस हार के बाद चेल्सी के 32 मैचों में 54 अंक हैं। वह चौथे स्थान पर बना हुआ है, लेकिन चैंपियंस लीग में जगह बनाने की कवायद में उसे अब मैनचेस्टर यूनाईटेड और वॉल्व्स से कड़ी चुनौती मिलेगी जो उससे केवल दो अंक पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मैच में आर्सेनल ने नोर्विच सिटी को 4-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से पियरे एमरिक ऑबामेयांग ने दो (33वें और 67वें) जबकि ग्रेनिट हाका (37वें) और सेड्रिक सोरेस (81वें मिनट) ने एक एक गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed