फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Premier League: Aston Villa and Sheffield United match drawn, missed reaching top, Nicolo-Archer scored goals

Premier League: एस्टन विला और शेफील्ड यूनाइटेड का मैच ड्रॉ, शीर्ष पर पहुंचने से चूके, निकोलो-आर्चर ने दागे गोल

Sat, 23 Dec 2023 08:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Dec 2023 08:26 AM IST
सार

जानियोलो ने बराबरी का गोल दाग विला के अजेय घरेलू रिकॉर्ड को बरकरार रखा, लेकिन पूरे अंक अर्जित नहीं कर सकी। उसे अपने घर में पहली बार अंक बांटने पड़े।

विज्ञापन
Premier League: Aston Villa and Sheffield United match drawn, missed reaching top, Nicolo-Archer scored goals
एस्टन विला बनाम शेफील्ड यूनाइटेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निकोलो जानियोलो द्वारा 97वें मिनट में दागे गए बराबरी के गोल की बदौलत एस्टन विला ने प्रीमियर लीग के मैच में शेफील्ड यूनाइटेड को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया, लेकिन उनाई एमरी की टीम प्रीमियर लीग की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका चूक गई। इससे पहले शेफील्ड के लिए कैमरन आर्चर ने अपने पूर्व क्लब के खिलाफ 87वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी। लेकिन फिर सब्सटिट्यूट के तौर पर आए जानियोलो ने बराबरी का गोल दाग विला के अजेय घरेलू रिकॉर्ड को बरकरार रखा, लेकिन पूरे अंक अर्जित नहीं कर सकी। उसे अपने घर में पहली बार अंक बांटने पड़े।
विज्ञापन


इससे पहले विला पार्क में पिछले 15 मैचों में एस्टन ने जीत हासिल की थी और सभी मैचों में तीन अंक और कुल मिलाकर 45 अंक अर्जित किए थे। शेफील्ड को लगा कि इस मैच में वह तीन अंक अर्जित कर लेंगे, लेकिन एस्टन विला ने ऐसा होने नहीं दिया और शेफील्ड को एक अंक से संतोष करना पड़ा। फरवरी के बाद विला पार्क में पहली बार एस्टन विला को भी एक अंक से संतोष करना पड़ा है। 
विज्ञापन


मैच के बाद एस्टन विला के मैनेजर एमरी ने कहा- मैंने एक अच्छा मैच देखा। दो टीमें अपने विचार के साथ खेलने की कोशिश कर रही थीं। हमने ड्रॉ किया। हमने यहां काफी मैच जीते हैं। कभी-कभी हम जानते हैं कि नतीजे बदल सकते हैं और शुक्रवार को यह हुआ। लेकिन मैं बहुत खुश हूं, मुझे उन खिलाड़ियों पर गर्व है जो यहां थे जब हम जीत रहे थे और अब जब हमने ड्रॉ खेला। हमें इसे स्वीकार करना होगा और मैं खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या एस्टन विला के लिए नतीजे बेहतर हो सकते थे? एमरी ने कहा, 'हां, हमने एक गोल किया। पहले हाफ में खेल पर नियंत्रण रखा, जैसा कि हमने तैयारी की थी। हमने गेंद हासिल करने की भी कोशिश की, हमें यह मिल गया।' एस्टन विला 18 फरवरी (2-4 बनाम आर्सेनल) के बाद पहली बार प्रीमियर लीग घरेलू गेम जीतने में विफल रहा। यह सिर्फ दूसरी बार था जब वे विला पार्क में लीग गेम में पिछड़ गए थे यानी विपक्षी टीम ने पहले गोल दागा।


एस्टन विला ने शेफील्ड यूनाइटेड के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में 77.6 प्रतिशत बॉल पजेशन रखा जो प्रीमियर लीग मैच में रिकॉर्ड (2003-04 के बाद से) उसका सर्वाधिक पजेशन है। शेफील्ड यूनाइटेड ने 78वें मिनट तक इस मैच में एक भी शॉट का प्रयास नहीं किया, हालांकि उनके पास अंतिम 15 मिनट के खेल में एस्टन विला (4) की तुलना में अधिक प्रयास (5) थे। एस्टन विला का अगला मैच 26 दिसंबर को मैनचेस्टर यूनाइटेड से है। इसके बाद यह टीम 30 दिसंबर को बर्नले की मेजबानी करेगी। बॉक्सिंग डे पर शेफील्ड यूनाइटेड भी एक्शन में होगा और उनका सामना ल्यूटन से होगा। यह टीम फिर शनिवार 30 दिसंबर को मैनचेस्टर सिटी से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed