फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Prabhsukhan singh is keeping him self fit amid covia 19 pandemic, makes gym in house

घर में ही जिम बनाकर खुद को फिट रख रहे फुटबॉलर प्रभसुखन सिंह

Fri, 31 Jul 2020 06:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 31 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Prabhsukhan singh is keeping him self fit amid covia 19 pandemic, makes gym in house
प्रभसुखन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

केरला ब्लास्टर्स के गोलकीपर प्रभसुखन गिल ने कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान खुद को फिट रखने के लिए विभिन्न उपकरणों को इकट्ठा करके घर में ही जिम बना लिया, वह 2017 अंडर-17 फीफा विश्व कप में खेलने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

विज्ञापन


प्रभसुखन सिंह ने कहा कि घर में बनाये गये जिम से उन्हें फिट रहने में मदद मिली। उन्होंने पंजाब के सारभा स्थित अपने निवास में यह जिम बनाया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से उन्होंने कहा, 'जैसे ही स्पष्ट हो गया कि लॉकडाउन (मार्च 2020) लग रहा है, मेरे भाई (गुरसिमरत) और मैंने घर में ही जिम बनाने की बात सोची। हम इतने कम समय में जितने भी उपकरण खरीद सकते थे, हमने उतने ही खरीदकर अपने घर में जिम बनाया।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अभी कम से कम 200 किलो के उपकरण मेरे घर में है - जैसे रॉड, विभिन्न वजन की प्लेट, डंबल, मेडिसिन बॉल आदि। लॉकडाउन के शुरू में काफी हताशाा हो रही थी। लॉकडाउन के समय चीजों को हल्के में लेना सामान्य था, लेकिन मेरे भाई और मैंने महसूस किया कि अगर हम ऐसे ही बैठे रहेंगे तो इससे कुछ अच्छा नहीं होगा। इसलिए हमने उपकरण जुटाकर जहां तक संभव हो अपने शरीर को फिर रखा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed