फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   portugal will face uruguay in knock out match at fifa world cup 2018

नॉकआउट राउंड में पुर्तगाल के सामने उरुग्वे की चुनौती, हारने वाली टीम होगी विश्व कप से बाहर

Sat, 30 Jun 2018 02:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 30 Jun 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
portugal will face uruguay in knock out match at fifa world cup 2018
uruguay vs portugal

फीफा विश्व कप 2018 का ग्रुप राउंड समाप्त होने के बाद अब क्वालीफायर्स की निगाहें अगले चरण में पहुंचने पर बनी हुई है। आज से शुरू हो रहे प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व वाली पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच नॉकआउट मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन


इस राउंड में हारने वाली टीम के लिए चुनौती का दौर यहीं खत्म हो जाएगा। इसलिए दोनों टीमें किसी भी हाल में इस मुकाबले को जीतकर अगले दौर में प्रवेश करना चाहेंगी। मौजूदा विश्व कप में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। हालांकि इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों एक दूसरे के गेम प्लान से काफी हद तक वाकिफ हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें क ग्रुप ए की उरुग्वे ज्यादा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है क्योंकि ग्रुप मैचों में उरुग्वे ने अपने तीनों ही मैच जीतकर क्वालीफाई किया  है। वही क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल का पलड़ा थोड़ा हल्का नजर आ रहा है। पुर्तगाल ने ग्रुप राउंड में तीन में एक मैच जीता था और दो ड्रॉ खेले थे। इस टीम की ताकत उसका कप्तान रोनाल्डो है जिसने अभी तक चार गोल किए हैं, जबकि पूरी टीम ने ग्रुप दौर में पांच गोल दागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि उरुग्वे की टीम के लुइस सुआरेज और एडिन कवानी सबसे मजबूत स्तम्भ हैं। इन दोनों के अलावा टीम की ताकत उसका डिफेंस रहा है। उरुग्वे ने ग्रुप दौर के तीन मैचों में एक भी गोल नहीं खाया। पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली यह टीम हर हाल में पुर्तगाल को पछाड़कर आगने निकलना चाहेगी।


इस प्रकार हैं दोनों टीमें:

पुर्तगाल टीम :

गोलकीपर : एंथोनी लोपेज, बेटो और रुई पैट्रीसियो।

डिफेंडर : ब्रूनो आल्वेस, सेड्रिक सोआरेस, जोसे फोंते, मारियो रुई, पेपे, राफेल गरेरो, रिकाडरे परेरा, रुबेन दियास। 

मिडफील्डर : आंद्रेस सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडेस, जाओ मारियो, जाओ मोटिन्हो, मैनुअल फर्नांडिस, विलियम कार्वाल्हो।

फॉरवर्ड : आंद्रे सिल्वा, बनार्डो सिल्वा, जेल्सन मार्टिन्स, गोनकालो गुएडेस, रिकाडरे क्वारेसमा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो।



उरुग्वे :

गोलकीपर : मार्टिन कम्पाना, फनाडरे मुस्लेरा, मार्टिन सिल्वा। 

डिफेंडर : मार्टिन सेसेरस, सेबेस्टियन कोएट्स, जोस मारिया गिमेंज, डिएगो गोडिन, मेक्सिमिलियानो पीयरा, गेस्टन सिल्वा, गुइलेरमो वरेला। 

मिडफील्डर : जिर्योजियन डी एरास्कीटा, रोड्रिगो बेंटाकुर, डिएगो लेक्जेल्ट, नाहितन नांदेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, लुकास टोरीयरा, मेटियास वेसीनो, जोनाथन यूरेताविस्कय।

फॉरवर्ड : एडिंसन कवानी, मेक्सिमिलियानो गोमेज, लुइज सुआरेज, क्रिस्टियन स्टॉनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed