फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Portugal vs Ukraine: Cristiano Ronaldo return ends in frustrating draw

रोनाल्डो की वापसी भी नहीं दिला सकी पुर्तगाल को जीत 

Sat, 23 Mar 2019 10:50 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 23 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Portugal vs Ukraine: Cristiano Ronaldo return ends in frustrating draw
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल की टीम से लंबे अरसे के बाद अपना पहला मैच खेल रहे गोल मशीन क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूरो 2020 क्वालिफायर मुकाबले में कमाल नहीं दिखा सके। पुर्तगाल और यूक्रेन के बीच यह मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा।

विज्ञापन


विश्व कप 2018 में पुर्तगाल को उरुग्वे के बाद हार के बाद से रोनाल्डो ने राष्ट्रीय टीम की ओर से कोई मैच नहीं खेला था। 2016 की यूरो चैंपियन पुर्तगाल ग्रुप बी के मुकाबले में अपने ही मैदान में जीत से वंचित रह गई। 
विज्ञापन


यूक्रेन के गोलकीपर आंद्रिय पयातोव ने पहले हाफ में रोनाल्डो के दो प्रयासों को विफल किया और इसके अलावा आंद्रे सिल्वा के प्रयास पर एक हाथ से बेहतरीन बचाव किया। पयातोव की मदद से यूक्रेन कड़े प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक अंक बटोरने में सफल रही। अब पुर्तगाल का दूसरा मुकाबला सोमवार को सर्बिया से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुर्तगाल के ऊपर अब क्वालिफाई करने और खिताब की रक्षा करने का दबाव बढ़ गया है। यूक्रेन को लक्जमबर्ग से भिड़ना है जो ग्रुप में पहले स्थान पर है। लक्जमबर्ग ने लिथुआनिया को 2-1 से पराजित किया। 

09: महीने बाद पुर्तगाल की ओर से पहला मैच खेल रहे थे क्रिस्टियानो रोनाल्डो
19: मैचों में पहली बार ऐसा हुआ जब पुर्तगाल घरेलू मैदान में गोल नहीं कर पाई 


हमारे पास कुछ आसान और कुछ मुश्किल मौके थे लेकिन हमने पहले हाफ में कम से कम तीन या चार मौके गंवाए। अब हमें सर्बिया के खिलाफ मैच पर फोकस करना होगा। हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे लेकिन हमारे खिलाड़ी काफी सक्षम है।-फर्नांडो सांतोस, पुर्तगाल कोच 

स्टर्लिंग की हैट्रिक से इंग्लैंड की जीत

हीम स्टर्लिंग की हैट्रिक से इंग्लैंड ने यूरो 2020 क्वालिफाइंग में अपना अभियान चेक गणराज्य के खिलाफ 5-0 की जीत से किया। मैनचेस्टर सिटी के स्टर्लिंग ने अपने पहले 45 मैचों में दो गोल किए थे लेकिन अब पिछले तीन अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह पांच गोल कर चुके हैं।

स्टर्लिंग ने 24 वें मिनट में खाता खोला और दो गोल दूसरे हाफ (62 और 68वां मिनट) में किए। जबकि हैरी केन ने पेनाल्टी शॉट से इंग्लैंड की ओर से अपना 21 वां गोल किया। टामस का एक गोल 84 वें मिनट में आत्मघाती रहा। 

24: गोल कर चुके हैं मैनचेस्टर यूनाइटेड और इंग्लैंड के लिए अब तक रहीम स्टर्लिंग

रहीम ने इस मैच में बिजली की सी गति दिखाई। वह ट्रेनिंग के दौरान भी काफी मेहनत कर रहे थे। यह मैच उनके लिए खास हो गया। उनमें गोल करने की भूख जाग गई है। -गेरेथ साउथगेट, इंग्लैंड कोच 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed