फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Portugal vs France Highlights Euro 2024 Quarterfinal: France Beat Portugal On Penalties, Spain vs Germany

Portugal vs France: यूरो कप 2024 में फ्रांस से पेनल्टी शूटआउट में हारकर बाहर हुई पुर्तगाल, अब स्पेन से सामना

Sat, 06 Jul 2024 08:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 06 Jul 2024 08:50 AM IST
सार

फ्रांस की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। अब उसका सामना अंतिम-4 में स्पेन से होगा। फुल टाइम और फिर एक्स्ट्रा टाइम तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर छूटा था।

विज्ञापन
Portugal vs France Highlights Euro 2024 Quarterfinal: France Beat Portugal On Penalties, Spain vs Germany
फ्रांस की टीम - फोटो : Euro Cup 2024

विस्तार

फ्रांस की टीम यूरो कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने शुक्रवार खेले गए मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हरा दिया। इस हार के साथ पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई, जबकि फ्रांस की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। अब उसका सामना अंतिम-4 में स्पेन से होगा। फुल टाइम और फिर एक्स्ट्रा टाइम तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर छूटा था।
विज्ञापन

120 मिनट तक दोनों में से कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही थी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मैच गया। इससे पहले पुर्तगाल और फ्रांस दोनों ने ही कुछ आसान मौके गंवाए थे। पुर्तगाल के लिए विटिन्हा और ब्रूनो फर्नांडीस ने मौके बनाए, लेकिन पुर्तगाल की टीम फायदा नहीं उठा सकी। फ्रांस के गोलकीपर मैगनन ने कुछ शानदार बचाव किए। फ्रांस की ओर से कोलो मुआनी ने गोल की कोशिश की, लेकिन पुर्तगाल के डिफेंडर रुबेन डियास ने गोल बचाने वाला ब्लॉक किया। एक्स्ट्रा टाइम में दोनों ही टीमें डिफेंसिव अप्रोच के साथ उतरी थीं। काउंटर अटैक करने की जगह दोनों टीमें गोल बचाने पर ध्यान दे रही थीं। पुर्तगाल के नूनो मेंडीज के पास एक्स्ट्रा टाइम में गोल करने का मौका था, लेकिन बॉक्स के कोने से उनके शॉट को रोक लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पेनल्टी शूटआउट की शुरुआत हुई। फ्रांस की टीम ने पहले किक लिया।
  • उसमान डेम्बेले ने गोल दाग उन्हें 1-0 से आगे कर दिया। पुर्तगाल की ओर से रोनाल्डो ने पहला शॉट लिया और गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 
  • फ्रांस की ओर से दूसरा शॉट यूसुफ फोफाना ने लिया और स्कोर 2-1 कर दिया। पुर्तगाल की ओर से बर्नार्डो सिल्वा आए और स्कोर 2-2 कर दिया।
  • फ्रांस की ओर से तीसरा शॉट जूल्स कूंडे ने लिया और स्कोर 3-2 कर दिया। पुर्तगाल की ओर से जोआओ फेलिक्स शॉट लेने आए और चूक गए। स्कोर 3-2 ही रहा।
  • फ्रांस की ओर से चौथा शॉट ब्रैडली बार्कोला ने लिया और स्कोर 4-2 कर दिया। पुर्तगाल की ओर से नूनो शॉट लेने आए और स्कोर 4-3 कर दिया।
  • फ्रांस के थियो हर्नांडीज पांचवां शॉट लेने आए और उनके पास अपनी टीम को जिताने का मौका था और उन्होंने गोल दाग फ्रांस की टीम को 5-3 से जीत दिला दी।
विज्ञापन

फ्रांस की टीम छठी बार यूएफा यूरो कप का फाइनल खेलेगी। उनसे ज्यादा बार सेमीफाइनल जर्मनी ने खेला है। जर्मनी की टीम ने आठ बार सेमीफाइनल खेला है। फ्रांस की टीम पिछले पांच में से चार मेजर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। इनमें विश्व कप और यूरो कप शामिल हैं। 2020 यूरो कप में यह टीम राउंड ऑफ-16 से बाहर हो गई थी। पुर्तगाल की टीम किसी मेजर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर सिर्फ दो बार हारी है। इनमें साल 2022 फीफा विश्व कप और 2024 यूरो कप शामिल है। इसके अलावा बाकी छह क्वार्टर फाइनल में टीम ने जीत हासिल की थी। यह पुर्तगाल के महान डिफेंडर पेपे का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी था।

स्पेन सेमीफाइनल में, मेजबान जर्मनी बाहर

माइकल मेरिनो के अतिरिक्त समय के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से स्पेन ने रोमांचक क्वार्टर फाइनल में मेजबान जर्मनी को 2-1 से पराजित करके यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप (यूरो 2024) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीम निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थी। जब मैच पेनल्टी शूटआउट की तरफ बढ़ रहा था तब स्थानापन्न खिलाड़ी मेरिनो ने 119वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई। मेरिनो ने गोल करने के बाद कॉर्नर फ्लैग के पास उसी तरह से जश्न मनाया जैसे उनके पिता मिगुएल मेरिनो ने 1991 में यूएफा कप में इसी स्टेडियम में खेले गए मैच में ओसासुना की तरफ से स्टुटगार्ट के खिलाफ गोल करने के बाद मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed