फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Portugal plays draw with Serbia, Ronaldo got injured

पुर्तगाल ने सर्बिया से खेला ड्रॉ, रोनाल्डो चोटिल 

Tue, 26 Mar 2019 10:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 26 Mar 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
Portugal plays draw with Serbia, Ronaldo got injured

पहले मुकाबले में यूक्रेन के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलने वाले मौजूदा चैंपियन पुर्तगाल ने यूरो 2020 क्वालिफाइंग के दूसरे मुकाबले में सर्बिया के खिलाफ भी 1-1 से ड्रॉ खेला। मैच के दौरान पुर्तगाल को उसके स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के चोटिल होने से करारा झटका भी लगा।

विज्ञापन


रोनाल्डो को मैच के 31वें मिनट में पैर में तकलीफ हुई जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘मुझे अगले 24 या 48 घंटों में इस बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। ऐसा होता है, अगर आप बारिश में जाते हैं तो भीग जाते हैं। मैं अगले एक या दो सप्ताह में वापसी करूंगा।’
विज्ञापन


सर्बिया ने खेल के सातवें की मिनट में दूसान टेडिच के गोल से बढ़त बना ली थी। पुर्तगाल को खेल के 42वें मिनट में डेनिलो परेरा ने बराबरी दिलाई। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड ने मोंटेनग्रो को 5-1 से रौंदा

इंग्लैंड ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अपने दूसरे मैच में मोंटेनेग्रो को 5-1 से धो डाला। इंग्लैंड ने पहले मैच में चेक रिपब्लिक को 5-0 से रौंदा था। इस जीत के बाद इंग्लैंड ग्रुप ए में छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। मोंटेनेग्रो ने दागा। मार्को वेसोविक ने 17वें मिनट में गोल कर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी थी। इंग्लैंड को माइकल कीन ने 30वें मिनट में बराबरी दिलाई। कीन का यह इंग्लैंड के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है। इसके बाद रॉस बार्कले (38वें, 59वें मिनट), कप्तान हैरी केन (71वें मिनट) और रहीम स्टर्लिंग (80वें मिनट) ने गोल कर मेहमान टीम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। 

फ्रांस ने आइसलैंड को 4-0 से हराया 

सैमुअल उम्मीटी (12वें मिनट), ओलिवयर गिरोड (68वें मिनट), कलिइयान म्वापे (78वें मिनट) और एंटोनी ग्रिजमैन (84वें मिनट) के गोल की बदौलत विश्व चैंपियन फ्रांस ने आइसलैंड को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से रौंदा। ओलिवियर फ्रांस की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। 32 वर्षीय ओलिवियर के 89 मैचों में 35 गोल हो गए हैं। उन्होंने डेविड (34 गोल) को पीछे छोड़ा। अब मिशेल प्लातिनी (41 गोल, 71 मैच) और थियेरी हेनरी (51 गोल, 123 मैच) ही उनसे आगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed