फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   portugal defeats america on last 30 seconds

FIFA: अंतिम 30 सेकंड में रोनाल्डो ने किया कमाल

Mon, 23 Jun 2014 10:59 AM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
portugal defeats america on last 30 seconds

ऐसा क्लाईमेक्स शायद ही किसी ने देखा हो। आखिरी के 30 सेकंड ने पुर्तगाल को इस विश्व कप से विदा होने से बचा लिया।

विज्ञापन


पुर्तगाल के लिए मसीहा बने सिलवस्त्रे वरेला। पूरे मैच में बेअसर नज़र आए पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना जलवा आखिर के लिए बचा रखा था।

उनके एक शानदार, सटीक क्रॉस को सिलवस्त्रे ने अमेरिकी गोल पोस्ट में झुलाकर पुर्तगाली उम्मीदों को फिर से ज़िंदा कर दिया।

पुर्तगाल का अब घाना से मुकाबला

portugal defeats america on last 30 seconds

इससे पहले तक पुर्तगाल की घर वापसी लगभग तय लग रही थी।

ग्रुप जी के इस बेहद रोमांचक मैच में दोनों टीमें 1-1 से बराबर चल रही थीं। तभी 81वें मिनट में अमेरिकी खिलाड़ी क्लिंट डेंपसे के ज़ोरदार गोल से ऐसा लगा मानो पुर्तगाल को बोरिया बिस्तर समेट कर वापस जाना पड़ेगा।

लेकिन इसके बाद जो हुआ वो इतिहास है।

अब पुर्तगाल को टूर्नामेंट में आगे जाने के लिए घाना पर असरदार जीत दर्ज करनी होगी साथ ही दुआ करनी होगी कि जर्मनी अपने आख़िरी लीग मैच में अमेरिका को बड़े अंतर से हरा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुर्तगाल ने बनाई बढ़त

portugal defeats america on last 30 seconds

जर्मनी से बुरी तरह से हारने के बाद पुर्तगाल को ये मैच जीतना हर हाल में जरूरी था।

पांचवे मिनट में ही अमेरिका की कमज़ोर रक्षा पंक्ति का फ़ायदा उठाते हुए नानी ने छह यार्ड की दूरी से बेहतरीन किक लगाते हुए पुर्तगाल को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इस झटके से जल्द ही उबरते हुए अमेरिका ने दोबारा हमले शुरू कर दिए। 13वें मिनट में अमेरिका को फ़्री किक मिली। क्लिंट डेंपसी की ज़ोरदार किक गोलपोस्ट से बस ज़रा सी चूक गई और अमेरिका बराबरी करने से रह गया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान में मौजूद थे लेकिन अमेरिका ने उन्हें कुछ कमाल दिखाने का मौक़ा ही नहीं दे रहा था। 24वें मिनट में एक बार फिर अमेरिका को गोल करने का मौक़ा मिला लेकिन माइकल ब्रेडली बस ज़रा सा चूक गए।

विज्ञापन

अमेरिका का हमलावर रवैया

portugal defeats america on last 30 seconds

लीड पुर्तगाल के पास थी लेकिन आक्रमण अमेरिका ज़्यादा कर रहा था। अमेरिका के हमलावर रुख से पुर्तगाल रक्षात्मक खेल खेलने पर मजबूर हो चुकी थी।

क्लिंट डेंपसी के अलावा फ़ाबियान जॉनसन भी पुर्तगाल पर दबाव बनाए हुए थे।

43वें मिनट में पहली बार रोनाल्डो ने अपने खेल की झलक दिखाई जब वो तेज़ी से अमेरिकी हाफ़ की तरफ भागे और नानी को एक ख़ूबसूरत पास दिया।

शुरुआत में रक्षात्मक रवैया पड़ा भारी

portugal defeats america on last 30 seconds

पुर्तगाली खिलाड़ी एडर की जबरदस्त किक को अमेरिकी गोलकीपर टिम हॉवर्ड ने एक हाथ से रोका। ये कमाल का बचाव था और स्टेडियम में हॉवर्ड को इसके लिए जबरदस्त तालियां मिलीं।

पुर्तगाल की एप्रोच में गड़बड़ी तब नज़र आने लगी जब अमेरिका के जबरदस्त हमलों को देखते हुए उन्होंने काउंटर अटैक करने के बजाय अपनी बढ़त को बचाने की कोशिश शुरू कर दी।

पुर्तगाल को अपने रक्षात्मक खेल का खामियाजा भुगतना पड़ा जब 64वें मिनट में जर्मेन जोंस ने 22 गज की दूरी से एक ताकतवर किक मारकर बॉल को गोल में झुला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed