फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   PK Banerjee was football first icon says shanmugam venkatesh

पीके दा भारतीय फुटबॉल के पहले आइकन और ईश्वर की खास देन थे: वेंकटेश

Mon, 23 Mar 2020 12:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 23 Mar 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
PK Banerjee was football first icon says shanmugam venkatesh
पीके बनर्जी के साथ अजय देवगन और फिल्म मैदान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की वर्तमान टीम के सहायक कोच षणमुगम वेंकटेश ने रविवार को पीके बनर्जी को भारतीय फुटबॉल का ‘पहला आइकन’ करार दिया जो हमेशा खिलाड़ियों को सही सलाह देते थे। पूर्व भारतीय कप्तान और कोच बनर्जी ने भारत की तरफ से 36 मैच खेले और 19 गोल किए। उनका शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 83 वर्ष के थे।

विज्ञापन


वेंकटेश ने तब टीम में जगह बनाई थी जब बनर्जी उसके तकनीकी निदेशक थे। उन्होंने इस दिग्गज की जमकर तारीफ की। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की वेबसाइट के अनुसार वेंकटेश ने कहा, ‘वह इस खेल की किवंदती थे। वह इस खेल के लिये ईश्वर की खास देन थे। वह बहुत अच्छे प्रेरक भी थे।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘वह खिलाड़ियों को हमेशा सही सलाह देते थे। राष्ट्रीय टीम में मेरा पदार्पण तब हुआ था जब वह टीम से जुड़े थे। यह दुर्भाग्य था कि मैं उस क्लब से नहीं खेल रहा था जिससे वह जुड़े थे। लेकिन उनकी अगुवाई में शुरुआत करने से मेरा मनोबल बढ़ा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed