फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Peru Footballer Sebastian Munoz Urinates On Field, Referee Shows Red Card, Watch Video

VIDEO: फुटबॉल मैच में कॉर्नर किक से पहले मैदान के किनारे पेशाब करता दिखा खिलाड़ी, रेफरी ने दिया रेड कार्ड

Wed, 21 Aug 2024 09:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 21 Aug 2024 09:54 AM IST
सार

एटलेटिको अवाजुन का सामना रविवार को कोपा पेरू में कैंटरसिलो एफसी से हुआ। मैच के 71वें मिनट में स्कोर 0-0 से बराबरी पर था। तभी अवाजुन को एक कॉर्नर मिला। यहीं वो घटना घटी थी।

विज्ञापन
Peru Footballer Sebastian Munoz Urinates On Field, Referee Shows Red Card, Watch Video
पेरू के फुटबॉलर को रेड कार्ड दिखाते रेफरी - फोटो : Twitter

विस्तार

पेरू में एक फुटबॉल खिलाड़ी को पिच पर पेशाब करने के लिए लाल कार्ड दिखाया गया। गोल, स्किल और तकनीक से परे फुटबॉल की दुनिया अक्सर हमें ऐसे मजाकिया क्षण दिखाती है जिनका खेल से कोई लेना-देना नहीं है। पेरू में भी एक ऐसी ही घटना घटी। सेबेस्टियन मुनोज, जो पेरू के तीसरे डिवीजन में एटलेटिको अवाजुन के लिए खेलते हैं, वह इस घटना के पोस्टर बॉय रहे। वह अब तक के सबसे विचित्र रेड कार्ड पलों में से एक में शामिल रहे। उन्हें मैदान के किनारे पेशाब करने के लिए रेफरी ने पूरे मैच से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

एटलेटिको अवाजुन का सामना रविवार को कोपा पेरू में कैंटरसिलो एफसी से हुआ। मैच के 71वें मिनट में स्कोर 0-0 से बराबरी पर था। तभी अवाजुन को एक कॉर्नर मिला। हालांकि, तभी खेल को रोक दिया गया था, क्योंकि कैंटोरसिलो गोलकीपर लुचो रुइज घायल हो गए थे। हालांकि, यहां इसके बाद जो घटना घटी, किसी को उस पर यकीन नहीं हो सका। मुनोज कॉर्नर लेने के लिए पहुंचे, लेकिन रुइज की चोट को देखते हुए वह मैदान से आगे बढ़े और पेशाब करने लगे। सतर्क कैंटोरसिलो खिलाड़ियों ने मुनोज को मैदान के किनारे पेशाब करते देखा और तुरंत रेफरी को जानकारी दिया। रेफरी और साथी खिलाड़ी तुरंत रुइज की चोट को भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सेकंड बाद रेफरी मुनोज के पास गए और रेड कार्ड दिखा दिया। रेफरी के फैसले पर मुनोज सदमे में रह गए, लेकिन उनके पास खेल के मैदान से बाहर निकलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। यह भी पहली बार नहीं है जब खिलाड़ियों ने मैदान पर पेशाब किया हो। आर्सेनल के पूर्व गोलकीपर जेन्स लेहमैन ने एक बार खेल के बीच में पेशाब करने के लिए विज्ञापन होर्डिंग्स पर छलांग लगा दी थी और रेफरी के स्पॉट करने से पहले मैदान पर वापस आ गए  थे।
विज्ञापन

इंग्लैंड के महान गोलकीपर लाइनेकर ने 1990 में विश्व कप मैच के बीच में शौच किया था। खराब पेट से जूझ रहे लाइनेकर के पास आयरलैंड के खिलाफ एक ग्रुप गेम में ऐसा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। दुर्भाग्य से सेबस्टियन मुनोज के लिए, लेहमैन या लाइनेकर जैसे बच तो नहीं पाए, लेकिन वह उन लोगों की सूची में शामिल गए जिन्होंने मैदान पर पेशाब या शौच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed