{"_id":"5c6436febdec22271f3428a8","slug":"paris-saint-germain-beat-manchester-united-in-champions-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग: पीएसजी की जीत में चमके म्बापे, मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-0 से दी शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियंस लीग: पीएसजी की जीत में चमके म्बापे, मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-0 से दी शिकस्त
Wed, 13 Feb 2019 08:55 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
mbappe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालियान म्बापे और प्रसनेल किंपेंबे के गोल के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने चैंपियंस लीग के अंतिम-16 के पहले चरण में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-0 से पराजित किया। पहला हाफ गोल रहित ड्रॉ रहने के बाद पीएसजी ने दोनों गोल दूसरे हाफ में सात मिनट के भीतर दागे। इस जीत के साथ पीएसजी ने क्वार्टर फाइनल की अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
किंपेंबे ने खेल के 53वें मिनट में गोल कर पीएसजी को बढ़त दिलाई जिसे सात मिनट बाद ही म्बापे (60वें मिनट) ने गोलकर 2-0 कर दिया। इसके बाद बार मैनचेस्टर ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए पर पीएसजी ने उन्हें नाकाम कर दिया। मैनचेस्टर की यह घर में सभी यूरोपियन मुकाबलों में सबसे बड़ी हार है।
विज्ञापन
दस मैचों बाद हारा मैनचेस्टर
कार्यवाहक कोच ओल गुन्नार सोलस्कजेर के मार्गदर्शन में मैनचेस्टर की यह सभी मुकाबलों में पहली हार है। जोस मोरिन्हो को कोच पद से हटाने के बाद गुन्नार को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान टीम ने 12 मैच खेले जिसमें से दस जीते और एक ड्रॉ रहा। 12वें मैच में उसे हार मिली।
विज्ञापन
पीएसजी पहली टीम
पीएसजी मैनचेस्टर यूनाइटेड को ओल्ड ट्रैफर्ड में किसी यूरोपियन मुकाबले में मात देने वाली पहली फ्रेंच टीम है। इससे पहले यूनाइटेड ने इससे पहले यहां 14 मुकाबलों में दस जीते और चार ड्रॉ खेले हैं।
निकोलो के दो गोल से जीता रोमा
निकोलो जानोलो के छह मिनट में दागे गए दो शानदार गोल के दम पर रोमा ने चैंपियंस लीग के अंतिम-16 के पहले चरण में एफसी पोर्टो को 2-1 से पराजित किया। निकोलो ने 70वें और 76वें मिनट में यह गोल किए। पोर्टो की ओर से एकमात्र गोल एड्रियन लोपेज ने 79वें मिनट में किया। उन्नीस वर्षीय निकोलो चैंपियंस लीग में गोल करने वाले इटली के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। रिकॉर्ड मारियो बालोटेली के नाम है।