फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   pakistan and china football manufacturing for fifa world cup 2018

फीफा विश्व कप में बिना खेले ही भारत से आगे निकल गया पाकिस्तान, चीन ने भी मारी बाजी

Mon, 02 Jul 2018 06:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
pakistan and china football manufacturing for fifa world cup 2018
fifa wc 2018

रशिया के मेजबानी में खेले जा रहे फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में पुर्तगाल, अर्जेंटीना, जर्मनी और स्पेन जैसी दिग्गज टीमें बाहर हो चुकी हैं। लेकिन अभी भी फीफा विश्व कप का फीवर दुनियाभर में फैंस के सिर चढ़ा हुआ है। हर किसी की निगाहें अब विश्व कप के अगले चैंपियन पर टिकी हुई है।

विज्ञापन


हालांकि भारतीय फैंस अभी भी इसी इंतजार में जी रहे हैं कि आखिर उनका फीफा विश्व कप के मैदान पर उनके देश का परचम कब लहराया जाएगा। इस मामले में न सिर्फ भारत बल्कि जापान को छोड़कर लगभग सभी देशों का हाल एक समान है। हालांकि भारत के अलावा लगभग कई पड़ोसी मुल्क एक मामले में फीफा में भारत से आगे निकल गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल भारत चीन, पाकिस्तान और अन्य एशियाई देशों की खेलों का सामान बनाने वाली कम्पनियां इस बार फीफा वर्ल्डकप में फुटबॉल सहित इस खेल ने अन्य सामान की आपूर्ति करने के लिए मैदान में थीं। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इनमें भारत के मुकाबले चीन और पाकिस्तान ने बाजी मार ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

pakistan and china football manufacturing for fifa world cup 2018
fifa world cup 2018

फीफा में अपने सामान को प्रोमोट करने के मामले में पाकिस्तान सबसे आगे है। इस बार भी फीफा वर्ल्डकप की  खास चिप लगी आधिकारिक गेंद टेल्स्टार 18 के उत्पादन के अधिकार हासिल किए तो वहीं चीन ने यूरोप के देशों को फुटबॉल गेंदों की आपूर्ति के मामले में भारत को पछाड़ दिया। इस मामले में वियतनाम जैसे देश भी भारत को पछाड़कर आगे निकले हैं जिन्होंने की बड़े ऑर्डर हासिल किए हैं।

जालंधर की एक फुटबॉल निर्माता कंपनी के मालिक ने बताया कि पिछले फीफा वर्ल्डकप में जहां 400,000 गेंदे बनाई थीं जिसमें से केवल फीफा से ही 80,000 गेदों का ऑर्डर था। वहीं इस साल उन्हें केवल 20,000 गेंदों का ही ऑर्डर मिला है। इसके अलावाव भारतीय फुटबॉल निर्माताओं की मुसीबतें पहले से ही कम नहीं हैं।

pakistan and china football manufacturing for fifa world cup 2018
फीफा वर्ल्ड कप 2018

क्षमताओं और कुशल श्रम में कमी, खराब बुनियादी ढांचा, और रुपये का मूल्य जैसी समस्याएं पहले ही इस उद्योग के लिए बड़ी चुनौतियां के रूप में ही मौजूद हैं। इसमें जीएसटी की वजह से एक्साइज ड्यूटी की रीफंड में कमी ने परेशानी बढ़ा दी है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी दिन प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है। जालंधर के ही शांत स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के अमन चोपड़ा का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत भी एक खास मसला है।

भारत में जहां डॉलर 69 रुपये का है, वहीं पाकिस्तान में यह 122 रुपये के करीब है। गुप्ता का कहना है कि भारत में फुटबॉल सिलने वाले कुशल श्रमिकों में खासी गिरावट आई है। युवा फुटबॉल सिलने के बजाए मॉल में काम करना ज्यादा पसंद करते हैं। पुरानी पीढ़ी ने इसे काफी पहले छोड़ दिया है लेकिन उसे आगे ले जाने वाला कोई नहीं है।

pakistan and china football manufacturing for fifa world cup 2018
फुटबॉल - फोटो : FIFA

पाकिस्तान के सियालकोट के एक प्रमुख फुटबॉल निर्माता कंपनी ने बताया कि एडिडास ने चीन की कंपनी को छोड़कर उनकी कंपनी को चुना लेकिन इस बार उनके भी ऑर्डर में कमी है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि मशीन की सिली हुई गेंदों की मांग ज्यादा है जो कि वास्तव में सिली हुई नही बल्कि पैनल्स को चिपकाकर बनाई हुई गेंद होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed