फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   one player arrest in football match fixing

फिक्सिंग के आरोप में भारतीय मूल के क्लब का खिलाड़ी गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2013 05:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Dec 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
one player arrest in football match fixing

भारतीय मूल के फुटबॉल क्लब ब्लैकबर्न रोवर्स के स्ट्राइकर डीजे कैपबेल को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। क्लब ने सोमवार को कैपवेल की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

विज्ञापन


32 वर्षीय कैपवेल समेत छह लोगों को नेशनल क्राइम एजेंसी (एनसीए) ने जांच के बाद गिरफ्तार किया है।

ब्रिटिश अखबार ‘सन ऑन संडे’ ने एक अंडरकवर रिपोर्टर के जरिए फिक्सिंग का खुलासा किया था जिसके बाद अखबार ने सभी सूचनाएं एनसीए को दे दी थी। अखबार की सूचनाओं के आधार पर ही एनसीए ने कैपवेल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


टीम इंडिया हुई बेसहारा! 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैकबर्न क्लब ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘ब्लैकबर्न रोवर्स पुष्टि करता है कि डीजे कैपवेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्लब अब इस बारे में आगे कोई टिप्पणी नहीं करने जा रहा है क्योंकि अब यह कानूनी मसला हो गया है।’ यह क्लब पुणे स्थित वेंकटेश्वरा हेटचेराइस ग्रुप का है।


अखबार ‘सन ऑन संडे’ का अंडरकवर रिपोर्टर पोर्ट्समाउथ के पूर्व खिलाड़ी सैम सोद्गे से मिला था। सैम ने इस रिपोर्टर से कहा था कि वह चैंपियनशिप (सेकंड टाइर) में उसे ऐसे खिलाड़ी उपलब्ध करा सकता है जो दस हजार पाउंड में खुद को येलो कार्ड्स दिला सकते हैं।

मिलिए, इस जनाब से जिसने 27 वनडे में बनाए महज 27 रन
इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने यह भी दावा किया था कि वह प्रीमियर लीग मैचों और यहां तक की अगले साल ब्राजील में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप में मैच फिक्सिंग के लिए भी तैयार था। सैम ने यह भी कहा कि ओल्डहम के खिलाड़ी क्रिस्टियन मोंटानो 22 अक्तूबर को वोल्वस के खिलाफ हुए मैच में येलो कार्ड हासिल करने में विफल रहे थे।

कहां चल दिए मिस्टर कोहली, कहो कैसी रही?
सोमवार को प्रकाशित हुए ‘द सन’ अखबार ने रिपोर्ट में कहा, "कैपबेल को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed