{"_id":"5e1a91108ebc3e696a2eaa48","slug":"odisha-hit-a-hat-trick-of-wins-at-home-reached-the-top-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन सुपर लीग: ओडिशा ने लगाई घर में जीत की हैट्रिक, टॉप चार में पहुंचा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंडियन सुपर लीग: ओडिशा ने लगाई घर में जीत की हैट्रिक, टॉप चार में पहुंचा
Sun, 12 Jan 2020 08:53 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 12 Jan 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
आईएसएल
रिडेन संताना और सिस्को हर्नांडेज के दम पर मेजबान ओडिशा एफसी शनिवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी को 2-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में पहली बार टॉप-4 में प्रवेश पाने में सफल रहा। ओडिशा के लिए संताना ने 48वें और हर्नांडेज ने 74वें मिनट में गोल किए। ओडिशा की घर में यह लगातार तीसरी और अब तक की कुल पांचवीं जीत है।
विज्ञापन
ओडिशा टीम अब 18 अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई की यह लगातार दूसरी हार है और टीम अब 16 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गई है। मेजबान ओडिशा के लिए तीसरे मिनट में हर्नांडेज ने कॉर्नर पर शॉट लिया, लेकिन गोल पोस्ट के पास मौजूद मोदू सोगो ने इसे क्लियर कर दिया।
विज्ञापन