{"_id":"5720a9144f1c1b6236a916a1","slug":"no-ronaldo-no-goals-as-man-city-real-madrid-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो के बिना मैच में टीम नहीं दाग सकी एक भी गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो के बिना मैच में टीम नहीं दाग सकी एक भी गोल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Apr 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी के बीच मंगलवार रात खेला गया चैंपियंस लीग सेमीफाइनल का पहला चरण गोलरहित बराबरी पर छूटा। इस मुकाबले में लीग के टॉप स्कोरर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सेवाएं रियल मैड्रिड को नहीं मिली। रोनाल्डो चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन
हालांकि मुकाबला शुरू होने के आखिरी समय में रोनाल्डो को मेडिकल स्टाफ ने टीम से बाहर रखने का फैसला किया। इस मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी के गोलकीपर जोए हार्ट का प्रदर्शन बेहतरीन रहा जिन्होंने विपक्षी के कई गोल को नाकाम किया।
विज्ञापन
10 बार के चैंपियन मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने पहले कहा था कि रोनाल्डो इस मुकाबले से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सकाजिसका खामियाजा मैड्रिड को इस मुकाबले में ड्रॉ के रूप में भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
इस मुकाबले में सिटी के लिए रियल के खिलाड़ियों के आक्रामक खेल को रोक पाना आसान नहीं था लेकिन जोए ने इसमें अहम भूमिका निभाई। दोनों टीमों ने कई अच्छे मूव बनाए लेकिन एक-दूसरे के खिलाफ गोल करने में नाकाम रहे।